3 बल्लेबाज जिन्होंने इस बार IPL में सबसे लम्बा छक्का लगाया है

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में अब तक देखा गया है कि टूर्नामेंट बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए बराबर ही रहा है। चेन्नई में खेले गए मैचों में गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिला है और बल्लेबाजों को परेशानी में देखा गया। वहीँ अन्य मैदानों पर बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। कुछ मौकों पर तो बल्लेबाज शतक बनाने में भी सफल रहे हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि अब तक का लेखा-जोखा बराबरी वाला रहा है।

Ad

तेजी से खेलने वाले बल्लेबाजों के लिए कोई भी मैदान या पिच मायने नहीं रखती। उनको अपने बड़े और लम्बे शॉट लगाने से होता है। दर्शकों को छक्के देखना खासा पसंद होता है और इनमें भी बड़े और लम्बे छक्के हो, तो उनकी बाछें खिल जाती हैं। बल्लेबाजों के बल्ले से कई बार ऐसे शॉट निकलते हैं जो अच्छी टाइमिंग और ताकत के कारण काफी दूर जाकर गिरते हैं। ऐसे ही तीन बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है जिन्होंने इस सीजन में अब तक सबसे लम्बे छक्के जड़े हैं।

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी इस सीजन ज्यादा सफल तो नहीं रहा है लेकिन 7 मैचों में उनके नाम 173 रन है। इस दौरान यादव के बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला है। इसके अलावा उनके स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो यह 144 से ज्यादा का है। सूर्यकुमार यादव ने 22 चौके और 5 छक्के लगाए हैं और सबसे लम्बा छक्का उनके बल्ले से 99 मीटर का आया है। इस लिस्ट में उनका नाम चौथे नम्बर पर है।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल के लिए इस बार आईपीएल काफी बेहतरीन रहा है। पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा पाने वाले मैक्सवेल ने इस बार 10 छक्के जड़े हैं। उन्होंने 7 मैचों में 223 रन बनाए हैं और ये रन भी 145 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। मैक्सवेल के बल्ले से सबसे लम्बा छक्का 100 मीटर का आया है और इस लिस्ट में उनका नाम तीसरे नम्बर पर है।

Ad

किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी का नाम नम्बर एक और दो दोनों जगह है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेली गई 87 रन की आतिशी पारी में उन्होंने सबसे लम्बा छक्का लगाया जो 105 मीटर का है। इसके अलावा उनके बल्ले से 103 मीटर का छक्का भी आया है। इस वजह से नम्बर एक और दो पर पोलार्ड का नाम है। इस सीजन उन्होंने 7 मैच खेले हैं और कुल 168 रन उनके बल्ले से आये हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications