3 खिलाड़ी जो ऋषभ पंत के जाने पर IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बन सकते हैं

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल (Photo Credit: iplt20.com)
ऋषभ पंत और अक्षर पटेल (Photo Credit: iplt20.com)

Delhi Capitals captain Rishabh Pant replacement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद ही एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की चर्चा होने लगी है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने जा रहा है, ऐसे में इस लीग में खेलने वाले सभी टीमों में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। मेगा ऑक्शन में इस बार कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी हैं।

Ad

रिपोर्ट्स हैं कि आईपीएल में अपना पहला खिताब जीतने की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का साथ ऋषभ पंत छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि पंत मेगा ऑक्शन में नजर सा सकते हैं और उनके चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की संभावना है, जिसमें एमएस धोनी भी शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को अपने नए कप्तान की तलाश करनी होगी। आपको इस आर्टिकल में हम बताते हैं कौन से हैं वो 3 नाम जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 में कप्तानी का मोर्चा संभाल सकते हैं।

3. केएल राहुल

आईपीएल के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस वक्त लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ की टीम भी बदलाव को देख सकती है। आईपीएल में पिछले 3 सीजन से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े केएल राहुल को लखनऊ की टीम कप्तानी से हटा सकती है, ऐसे में वो मेगा ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। वैसे भी जब आईपीएल 2024 में एलएसजी को सनराइजर्स हैदराबाद से एकतरफा हार मिली थी तो सरेआम फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने राहुल को जमकर फटकार लगाई थी। ऐसे में हो सकता है कि राहुल हमें मेगा ऑक्शन में नजर आ जाएं और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स अपने साथ जोड़ ले। दिल्ली के लिए राहुल कप्तानी के साथ-साथ ओपनिंग का भी विकल्प बन सकते हैं।

2. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार अपनी कप्तानी में खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा के लिए हो सकता है कि आईपीएल 2024 का सीजन इस फ्रेंचाइजी के लिए आखिरी साबित हो। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटाया और हार्दिक को कप्तान बनाया था। इसके बाद से ही रोहित के इस फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ने की खबरें आती रही हैं। रोहित के लिए माना जा रहा है कि वो मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें लेने की पूरी कोशिश करेगी और ऋषभ पंत की जगह कप्तानी भी दे सकती है।

1. अक्षर पटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल का नाम इस वक्त छाया हुआ है। अक्षर पटेल ने हाल ही में भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने में बहुत ही खास रोल अदा किया था। अक्षर दिल्ली कैपिटल्स में भी अहम स्थान रखते हैं और उन्हें पिछली बार रिटेन भी किया गया था। इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है। ऐसे में अक्षर का दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना तय है और वह कप्तानी के भी दावेदार बन सकते हैं। हालिया सीजन में पंत पर जब एक मैच का बैन लगा था, तो अक्षर ने ही कप्तानी की थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications