Players Can Score Most Runs MI vs GT Match: IPL 2025 में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से देखने को मिलेगा। मुंबई ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और 7 में उनकी जीत हुई है। वो लगातार 6 मुकाबले जीतकर आ रहे हैं। दूसरी ओर, जीटी ने भी अब तक 7 मुकाबले जीते हैं लेकिन सिर्फ 10 मुकाबलों में यह काम किया है। दोनों ही टीम अच्छी फॉर्म में है और इसी वजह से वानखेड़े के मैदान पर प्रशंसकों को उनके बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। इस मुकाबले में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर सभी की निगाह होने वाली है और वो सर्वाधिक रन भी बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जो MI vs GT मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते है।3. रयान रिकेल्टन View this post on Instagram Instagram Postरयान रिकेल्टन पिछले कुछ मैचों से धमाकेदार फॉर्म में हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले मुकाबले में रयान ने 38 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली थी। वो मुंबई को लगातार अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करते हैं। रयान पिछले मुकाबले की तरह गुजरात टाइटंस के खिलाफ एमआई को ताबड़तोड़ शुरुआत दे सकते हैं। वानखड़े की पिच पर बाउंस रहता है और रिकेल्टन को यह चीज पसंद है। इसी का फायदा उठाकर वो मुकाबले में सबसे ज्यादा रन अर्जित कर सकते हैं।2. जोस बटलर View this post on Instagram Instagram Postगुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। 10 मुकाबलों में 78.33 की औसत से उन्होंने 470 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। जोस बटलर पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और इस टीम के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। अगर शुरुआत में जीटी का विकेट गिर जाता है, तो जोस आकर लंबी पारी खेल सकते हैं। वो टीम को स्थिरता प्रदान करते हुए मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। जोस का अच्छा प्रदर्शन जीटी की जीत की राह आसान कर सकता है।1. सूर्यकुमार यादव View this post on Instagram Instagram Postमुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए IPL 2025 शानदार रहा है। उन्होंने टीम की जीत में अहम किरदार निभाया है। अब तक वो 11 मुकाबलों में 475 रन बना चुके हैं और उनका औसत 67.85 का है। सूर्यकुमार बढ़िया फॉर्म में हैं और वानखेड़े का मैदान उन्हें खासा पसंद है। वो इस मैदान को अच्छे से जानते हैं और गुजरात के गेंदबाजों को आड़े हाथ लेकर मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। सूर्यकुमार पिछले मुकाबले में नाबाद रहे थे और उन्हें उसी पारी को यहां आगे बढ़ाना होगा।