3 खिलाड़ी जो IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर दूसरी टीम में जा सकते हैं

ये खिलाड़ी दूसरी टीम में जा सकते हैं (Photo Credit - IPLT20)
ये खिलाड़ी दूसरी टीम में जा सकते हैं (Photo Credit - IPLT20)

3 Players who could leave Mumbai Indians : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो चुका है। टीम के लिए ये सीजन भुलाने वाला रहा। मुंबई की टीम 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीत पाई और 10 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। महज 8 प्वॉइंट के साथ टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। हार्दिक पांड्या को सीजन के आगाज से पहले टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन ये फैसला एकदम उल्टा साबित हुआ।

Ad

वहीं मुंबई इंडियंस की इस हार के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम का साथ छोड़ सकते हैं। हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो अगले सीजन से दूसरी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

3.डेवाल्ड ब्रेविस

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें मात्र 3 ही मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने सिर्फ 69 रन बनाए। डेवाल्ड को लगातार प्लेइंग इलेवन से नजरंदाज किया गया और यही वजह है कि वो अब मुंबई इंडियंस को छोड़कर अगले सीजन किसी दूसरी टीम का दामन थाम सकते हैं। वो किसी ऐसी टीम में जाना चाहेंगे, जहां उन्हें लगातार खेलने का मौका मिले।

2.मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा और इसी वजह से उन्हें टीम में ज्यादा मौके नहीं दिए गए। नबी ने कुल मिलाकर 7 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 35 रन बनाए और मात्र 2 ही विकेट लिए। ऐसे में वो भी अगले सीजन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं या टीम खुद ही उन्हें रिलीज कर देगी और वो दूसरी टीम में चले जाएंगे।

1.रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी और टीम को उसके बाद 5 बार चैंपियन बनाया। हालांकि आईपीएल 2024 से पहले उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया। इसी वजह से रोहित शर्मा की फ्रेंचाइजी से मनमुटाव की भी खबरें आईं। ऐसे में कयास लगाए जा सकते हैं कि कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं और किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें केकेआर कैंप में देखा गया था, इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी कि कहीं रोहित शर्मा केकेआर टीम तो नहीं ज्वॉइन करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications