IPL 2025: 3 चीजें जिसमें सुधार करके मुंबई इंडियंस CSK के खिलाफ हासिल कर सकती है जीत

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम (Image credits: IPLt20)
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम (Image credits: IPLt20)

3 Things MI Need To Do Beat CSK In IPL 2025: आज, 20 अप्रैल को डबल हेडर रविवार में शाम को मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, लेकिन पिछले दो मैचों में हार्दिक पांड्या की टीम ने जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई सातवें स्थान पर है। घरेलू मैदान पर मुंबई का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। चेन्नई की टीम ने भी पिछले मैच में जीत जरूर दर्ज की थी, लेकिन टीम काफी कमजोर दिख रही है। अब इन सब को देखते हुए एमआई को IPL 2025 में चेन्नई के खिलाफ अपनी जीत का अभियान जारी रखने के लिए कुछ चीजों को सही करने की जरूरत है

Ad

आइए देखते हैं मुंबई को अपनी टीम में कहां सुधार की जरूरत है।

3.सही समय पर सही फैसला लेना

मुंबई ने वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। आज सीएसके के खिलाफ मुकाबले में भी एमआई को ऐसा प्रदर्शन दोहराना होगा। एमआई को मैच में परिस्थितियों के अनुसार टीम में बदलाव करना होगा और सही जगह पर सही फैसला लेना होगा। दरअसल इस सीजन में सीएसके ने अपने पिछले मैच में काली मिट्टी वाली पिच पर शानदार प्रदर्शन किया और स्पिनर ने अहम रोल निभाया। सीएसके 180 से अधिक के स्कोर पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। एमआई को घरेलू मैदान लाल मिट्टी की पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।

Ad

2.नए मिडिल ऑर्डर के खिलाफ स्पिनरों की अहम भूमिका

सीएसके के पास मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करके सीजन में वापसी करने का एक आखिरी मौका है। इससे पहले सीएसके ने कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। पिछले मैच में शेख रशीद ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस मैच से पहले युवा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और आयुष म्हात्रे भी सीएसके का हिस्सा बने हैं। अब एमआई को इन बल्लेबाजों से सतर्क रहना होगा। स्पिनर्स को बीच के ओवरों में सीएसके के नए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से निपटने में अहम भूमिका निभानी होगी।

1.रोहित शर्मा का रन बनाना

रोहित शर्मा आईपीएल में 2025 में अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। सीएसके के खिलाफ आज रोहित के बल्ले से रन आना एमआई के लिए काफी अहम होगा, जो टीम को एक अच्छी शुरुआत दिला सके। रोहित शर्मा के आउट होने के पीछे एक ही कारण रहा है खराब गेंद पर गलत शॉट खेलना। रोहित ने अब तक छह पारियों में सिर्फ 57 गेंदों का सामना किया है। रोहित सभी मैचों में पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए हैं। रोहित अगर टीम को टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर दबाव कम पड़ेगा, जिससे टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications