आईपीएल के लिए पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का किया चयन

Nitesh
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2022 (IPL) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। उन्होंने अपनी इस टीम में कई अहम प्लेयरों को जगह दी है। उन्होंने तिलक वर्मा और टाइमल मिल्स जैसे खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

Ad

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने काफी सफलता हासिल की। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। टीम इस बार भी टाइटल जीतना चाहेगी।

रोहित शर्मा और इशान किशन को आकाश चोपड़ा ने ओपनर के तौर पर चुना है। सूर्यकुमार यादव को उन्होंने तीसरे नंबर पर चुना है। तिलक वर्मा को चौथे नंबर पर और किरोन पोलार्ड को पांचवें नंबर पर उन्होंने चयन किया है। इसके अलावा सिंगापुर के खिलाड़ी टिम डेविड को छठे नंबर पर उन्होंने चुना है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक पोलार्ड और डेविड थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी करेंगे। टीम के पास इस सीजन हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी नहीं हैं।

इसके अलावा गेंदबाजों के तौर पर उन्होंने डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन और अरशद खान में से किसी एक गेंदबाज के चयन का सुझाव दिया है। वहीं जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट और टाइम्स मिल्स को उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

आईपीएल 2022 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स/फैबियन एलेन/अरशद खान, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकेंड, जयदेव उनादकट और टाइमल मिल्स।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications