दिल्ली कैपिटल्स को ऑक्शन के दौरान मयंक अग्रवाल को नहीं खरीदना चाहिए, पूर्व क्रिकेटर ने बताई बड़ी वजह

दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की आईपीएल (IPL) ऑक्शन रणनीति को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कैपिटल्स की टीम को ऑक्शन के दौरान सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के लिए बोली नहीं लगानी चाहिए।

Ad

मयंक अग्रवाल इससे पहले तक पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है और अब वो ऑक्शन का हिस्सा होंगे। कई ऐसी टीमें हैं जो मयंक अग्रवाल के लिए ऑक्शन के दौरान बोली लगा सकती हैं। हालांकि आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स को मयंक की तरफ नहीं जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत ही नहीं है।

मयंक अग्रवाल को ना खरीदे दिल्ली कैपिटल्स - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक मयंक अग्रवाल की बजाय अजिंक्य रहाणे सस्ते दाम में मिल सकते हैं। उन्होंने कहा,

दिल्ली कैपिटल्स को टॉप ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत ही नहीं है। मयंक अग्रवाल के बारे में तो सोचिए ही ना। अगर आपको सस्ते दाम में बैकअप की जरूरत है तो फिर अजिंक्य रहाणे हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास काफी पर्स बचा हुआ है और उन्हें ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत भी नहीं है। उन्हें 10-12 करोड़ के खिलाड़ी की जरूरत है। अगर वो ऑलराउंडर हासिल कर लें तो ये और भी अच्छा होगा क्योंकि मिचेल मार्श ऐसा लगता है कि ऑलराउंडर हैं लेकिन वो गेंदबाजी नहीं करते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले आकाश चोपड़ा ने ये भी बताया था कि मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने क्यों अपनी टीम से रिलीज किया। उन्होंने कहा कि मयंक अग्रवाल को रिलीज करने का एक प्रमुख कारण ये था कि उनके लिए जगह ही नहीं मिल पा रही थी कि वो किस पोजिशन पर बैटिंग करें। हालांकि एक चीज तो पक्की है कि उनके लिए ऑक्शन में काफी महंगी बोली लगेगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ऐसी है जो मयंक को खरीद सकती है।'

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications