IPL 2023 - वानखेड़े का किला एक बार फिर ढह गया...मुंबई इंडियंस की हार को लेकर आई प्रतिक्रिया

Nitesh
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप हो गई
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप हो गई

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को मिली हार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वानखेड़े का किला एक बार फिर ढह गया और मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी एक्सपोज हो गई।

Ad

आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/8 का स्कोर बनाया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे के धुआंधार अर्धशतक की बदौलत इस टार्गेट को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी ज्यादा अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 1 रन बना पाए। इशान किशन ने जरूर तेज पारी खेली। कैमरन ग्रीन और त्रिस्तन स्टब्स जैसे बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए।

मुंबई की बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप हो गई - आकाश चोपड़ा

मुंबई इंडियंस के इस परफॉर्मेंस को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा "वानखेड़े का किला एक बार फिर से ढह गया। चेन्नई ने तीन में से दो मुकाबले जीत लिए हैं और मुंबई की टीम पिछले साल की तरह अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। हमने देखा कि मुंबई की बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप हो गई।"

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा "पहले छह ओवरों में 60 रन बन गए। रोहित शर्मा और इशान किशन ने बेहतरीन शुरूआत दिलाई लेकिन इसके बाद जैसे ही विकेट गिरने शुरू हुए वैसे ही झड़ी लग गई।"

आपका बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस हार के लिए सीनियर प्लेयर्स को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सीनियर प्लेयर्स को जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा जिसमें वो खुद शामिल हैं। रोहित शर्मा अपने परफॉर्मेंस से भी खुश नहीं हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications