आईपीएल 2020 - अम्बाती रायडू को लेकर जडेजा ने दिया बयान

अम्बाती रायडू
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू ने जब चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेली तो एक बार फिर सवाल खड़े हुए कि अम्बाती रायडू को भारतीय टीम से क्यों निकाला गया। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा का नाम भी है। अजय जडेजा ने तो यहाँ तक कहा है कि अम्बाती रायडू ने जी-हुजूरी नहीं की इसलिए टीम में उन्हें नहीं रखा गया।

Ad

अजय जडेजा ने एक शॉ में कहा कि पहले अम्बाती रायडू को नम्बर चार से हटाया गया फिर नए खिलाड़ी की तलाश की गई। रायडू का औसत 50 का है जो अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों का नहीं होता। कप्तान बदलने पर खिलाड़ी भी बदल जाते हैं। जी-हुजूरी नहीं करने वाले लोग टीम में नहीं होते और यह भी शायद वही खिलाड़ी है।

यह भी पढ़ें: हार को लेकर मयंक अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान

अम्बाती रायडू ने खेली धमाकेदार पारी

अबुधाबी में आईपीएल के पहले ही मैच में अम्बाती रायडू ने शानदार 71 रन की पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस को मैच हारने पर मजबूर कर दिया था। अम्बाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के हर गेंदबाज की धुनाई करते हुए अपनी टीम को पहले मैच में जीत दिलाई।

अम्बाती रायडू को पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था। बाद में शिखर धवन के बाहर होने पर उन्हें नहीं चुनते हुए विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया था। इससे दुखी होकर रायडू ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उस समय भारतीय टीम के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद थे।

अम्बाती रायडू
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू के एक ट्वीट के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया था। भारतीय टीम के लिए उस वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी विकल्प रायडू थे। टीम को सेमीफाइनल में हार मिली थी। उसके बाद यही सवाल उठा कि अम्बाती रायडू को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। अम्बाती रायडू ज्यादा सुर्ख़ियों में नहीं रहते हुए अपने खेल पर ही ध्यान देते हैं। आईपीएल में पहला अम्बाती रायडू मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में उनको शामिल कर लिया गया। पिछले आईपीएल के फाइनल में हारने का बदला मुंबई इंडियंस से उन्होंने जीत के साथ लिया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications