Hindi Cricket News: अजिंक्य रहाणे को ट्रेड कर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किया गया

 अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे

आईपीएल नीलामी से पहले चल रहे ट्रेड में राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल कर लिया गया है। गुरुवार को इस बात की पुष्टि हुई कि वे राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली में शामिल हुए हैं। रॉयल्स में मयंक मार्कंडेय और राहुल तेवटिया को स्पिन विभाग के लिए शामिल किया गया है।

Ad

अजिंक्य रहाणे ने 2011 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना शुरू किया था। वे सात सीजन तक इस टीम के साथ बने रहे। उन्हें कप्तानी करने का मौका भी मिला। पिछले सीजन में ही उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ था लेकिन बीच में उन्हें हटाकर स्टीव स्मिथ को टीम की कमान थमा दी गई थी। कप्तानी की वजह से वे बल्लेबाजी में दबाव महसूस कर रहे थे। हटने के बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ा और 14 मैचों में 393 रन के साथ पिछला सीजन समाप्त किया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 आईपीएल मैच खेले।

यह भी पढ़ें:ट्रेंट बोल्ट को ट्रेड कर मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया, अंकित राजपूत राजस्थान रॉयल्स में गए

राजस्थान रॉयल्स की टीम में लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड करके शामिल किया गया है। पहले दिल्ली ने उन्हें मुंबई से ट्रेड किया था लेकिन एक दिन बाद ही इसमें बदलाव हुआ और अब वे रॉयल्स की टीम में हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम से कृष्णप्पा गौतम को ट्रेड कर किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया है।

दिल्ली कैपिटल्स में भी कई बदलाव हुए हैं और ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड करते हुए अपने साथ जोड़ा है जो सबसे अहम परिवर्तन कहा जा सकता है। आईपीएल के नए सीजन की नीलामी दिसम्बर में होगी इसलिए फिलहाल सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को रिलीज और ट्रेड करने में जुटी हुई हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications