अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी का मनवाया लोहा, विकेटों के मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि 

Photo Credit: Arjun Tendulkar Instagram
Photo Credit: Arjun Tendulkar Instagram

Arjun Tendulkar Bowling Record: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह एक बड़ा क्रिकेटर बनना चाहते हैं, जिसके लिए वह काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अर्जुन इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा की टीम की ओर से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में उन्होंने ओडिशा के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी की थी और तीन विकेट हासिल किए थे। इन विकेटों की मदद से उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में पूरे किए 50 विकेट

दरअसल, ओडिशा के खिलाफ हुए मैच में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में 50 विकेटों के आंकड़े को पार करने में कामयाबी हासिल की थी। 2021 में मुंबई के लिए अपना टी20 डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर के नाम अब 41 व्हाइट बॉल मुकाबलों में 51 विकेट दर्ज हैं। 25 वर्षीय अर्जुन ने 17 लिस्ट ए मैचों में 24 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं, उन्होंने 24 टी20 मैचों में 27 विकेट झटके हैं।

Ad

भले ही विकेटों का ये आंकड़ा अभी ज्यादा बड़ा नहीं है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में अर्जुन अपनी गेंदबाजी के दम पर और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे और अपने पापा सचिन तेंदुलकर का नाम रोशन करेंगे। सचिन के साथ-साथ उनके फैंस को भी अर्जुन से काफी उम्मीदें हैं।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाते दिखेंगे अर्जुन तेंदुलकर

आईपीएल के 18वें सीजन में अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अर्जुन को फिर से साइन करके अपने दल का हिस्सा बनाया। वह इस फ्रेंचाइजी से पहली बार 2021 में जुड़े थे। उनको आईपीएल में डेब्यू करने का मौका 2023 में मिला था।

हालांकि, वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए थे और 4 मुकाबलों में सिर्फ 3 विकेट चटका पाए थे। आईपीएल के पिछले सीजन में अर्जुन को एक मुकाबले में मुंबई की प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका मिला था, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications