IPL 2025 के बीच अर्जुन तेंदुलकर के सामने आई नई चुनौती, इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फैंस से की सहयोग की अपील

अर्जुन  तेंदुलकर ने फैंस से लगाई गुहार (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)
अर्जुन तेंदुलकर ने फैंस से लगाई गुहार (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)

Arjun Tendulkar appealed fans for support: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में छह मुकाबलो में से दो में जीत हासिल की है। अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक एक भी मुकाबला इस सीजन खेलने को नहीं मिला है।

Ad

आईपीएल के बीच अर्जुन तेंदुलकर को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया फैंस से अपील भी की है। आप सोच रहे होंगे कि दिग्गज क्रिकेटर के बेटे को ऐसी कौन सी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए उन्हें फैंस से अपील करनी पड़ी। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला।

आईपीएल के बीच अर्जुन तेंदुलकर के सामने आई नई चुनौती

सोमवार शाम अर्जुन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक मेल डॉग के लिए घर ढूंढ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेल डॉग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह जिस मेल डॉग के लिए घर ढूंढ रहे हैं उसका उसका नाम भोलू है, भोलू बस 45 दिन का है। स्टोरी के मुताबिक भोलू की ब्रीड इंडी है और लोकेशल ग्रांट रोड है। अर्जुन ने वो कॉन्टैक्ट डिटेल भी पोस्ट की हैं, जिस पर कॉल कर भोलू के लिए संपर्क किया जा सकता है।

अर्जुन तेंदुलकर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)
अर्जुन तेंदुलकर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/arjuntendulkar24)

अर्जुन तेंदुलकर के मुताबिक भोलू एक स्ट्रीट डॉग है, जिसकी मां मर चुकी है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी स्टोरी में बताया कि भोलू फिलहाल जिस परिवार के पास रह रहा है उन्हें जानवरों को पालने का अनुभव नहीं है। उनके पास तजुर्बा नहीं कि उनसे कैसे पेश आते हैं, यही वजह है कि अर्जुन ने फैंस से यह अपील की है।

अर्जुन के पास खुद भी कई पालतू डॉग हैं, जिनसे वो बेहद प्यार करते हैं। वो उनके साथ खेलते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं। उन्होंने अपने डॉग के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं। अर्जुन खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं और बहुत ही कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications