अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने आईपीएल 2023 (IPL) में पहली बार बैटिंग की और इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन छक्का भी लगाया। हालांकि इस छक्के की वजह से उनके और उनके पिता सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बीच एक बड़ी चीज निकलकर सामने आई है। अर्जुन तेंदुलकर ने ये जो छक्का लगाया है उसकी तुलना सचिन तेंदुलकर के पहले आईपीएल छक्के से की जा रही थी। इन दोनों ही छक्कों में काफी समानताएं हैं।दरअसल मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और इसी वजह से अर्जुन तेंदुलकर को भी बल्लेबाजी का मौका मिल गया। अर्जुन तेंदुलकर ने 9 गेंद पर 13 रन बनाए और इस दौरान एक छक्का भी लगाया। अब इस छक्के की तुलना सचिन तेंदुलकर के आईपीएल में पहले छक्के से की जा रही है।सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर के छक्के में समानतासचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना पहला छक्का सीजन के 36वें मैच में लगाया था और अर्जुन तेंदुलकर ने भी आईपीएल 2023 के 35वें मैच में ये कारनामा किया है। सचिन तेंदुलकर ने पहली पांच गेंद पर पांच रन बनाए थे और छठी गेंद पर जाकर छक्का लगाया था। अर्जुन तेंदुलकर ने भी पहली पांच गेंद पर पांच रन बनाए और छठी गेंद पर छक्का लगाया। दोनों ही बल्लेबाजों को हरियाणा के एक शर्मा ने आउट किया। सचिन तेंदुलकर को जोगिंदर शर्मा ने आउट किया था तो अर्जुन तेंदुलकर को मोहित शर्मा ने आउट किया।JioCinema@JioCinemaArjun aims BIG #GTvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023135063Arjun aims BIG 🎯#GTvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 https://t.co/cF4DZVviUmआपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 208 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 152 रन ही बना पाई। इस तरह से मुंबई इंडियंस को एक और मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।