5 मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जो बाद में CSK की टीम का बने हिस्सा, आशीष नेहरा भी लिस्ट में शामिल 

IPL 2025, CSK vs MI, MI vs CSK
आशीष नेहरा और अंबाती रायडू (Pc: IPL)

5 MI Who Late Joined CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग में कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। दोनों टीमों ने अब आईपीएल के पिछले 17 सीजन में कुल 10 खिताब जीत चुकी हैं।

Ad

पिछले 17 सीजन में दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबलों खेले गए हैं और फैंस ने उनके मुकाबलों को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहा है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि MI और CSK के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा रहती है।

दोनों टीमें 2008 से इस मेगा लीग का हिस्सा हैं और पिछले कुछ सालों से कई बड़े खिलाड़ी दोनों टीमों का हिस्सा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन 5 मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की बात करेंगे, जो बाद में सीएसके में शामिल हुए।

5. आशीष नेहरा

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी। MI के लिए एक सीजन खेलने के बाद नेहरा DC और PWI के दल में शामिल हुए और फिर IPL 2014 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का मौका मिला। इस फ्रेंचाइजी के लिए नेहरा ने दो सीजन खेले थे।

4. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने नेहरा की तरह अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए की थी। IPL के पहले तीन सीजन में ब्रावो MI की टीम के अहम सदस्य रहे। इसके बाद ब्रावो को 2011 में पहली बार सीएसके में शामिल होने का मौका मिला और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ब्रावो ने सीएसके के लिए 10 सीजन खेले हैं।

3. अंबाती रायडू

भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अपना आईपीएल सफर मुंबई इंडियंस के साथ शुरू किया और 2013, 2015 और 2017 में इस फ्रेंचाइजी के साथ खिताब जीते। 2018 में रायडू सीएसके की टीम में चले गए थे और 2023 तक इस टीम के लिए खेलने बाद संन्यास का ऐलान किया।

2. हरभजन सिंह

हरभजन सिंह आईपीएल की शुरुआत में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी थे। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने 2013, 2015 और 2017 में MI की चैंपियनशिप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए, 2018 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई द्वारा उन्हें रिलीज करना आश्चर्यजनक था। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में हरभजन को खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल किया और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए दो सीजन खेले थे।

1. डेवाल्ड ब्रेविस

इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में अपना डेब्यू किया। सीएसके ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के बीच में ब्रेविस को 2.2 करोड़ में खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications