पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर खान (Zaheer Khan) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट जगत से उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। ज़हीर खान ने भारत के लिए 14 साल क्रिकेट खेला है और साथ ही आईपीएल में भी उन्होंने 10 साल तक मैदान पर अपना योगदान दिया है। फ़िलहाल ज़हीर खान मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ऑपरेशन की भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने 3 अलग-अलग टीम के लिए आईपीएल में भाग लिया है। 311 test wickets 282 ODI wickets102 IPL wickets17 T20 wicketsHappy Birthday to one of the best left arm pacer 🔥🥳 pic.twitter.com/HJb3xHVAqe— Sportskeeda (@Sportskeeda) October 7, 2020आइये नजर डालते हैं ज़हीर खान के आईपीएल करियर पर -रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( 2008, 2011, 2012, 2013)आईपीएल के पहले संस्करण में ज़हीर खान को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ख़रीदा ।था केवल 1 ही सीजन खेलने के बाद ज़हीर ने बैंगलोर में फिर से वापसी की और साल 2011-13 तक बैंगलोर के साथ ही जुड़े रहे। बैंगलोर के लिए उन्होंने 44 मैचों में 49 विकेट अपने नाम किये थे।मुंबई इंडियंस (2009, 2010, 2014)बैंगलोर के लिए पहला सीजन खेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया। लगातार 2 साल खेलने के बाद ज़हीर खान 2014 में भी मुंबई के लिए खेले। इस दौरान ज़हीर ने 26 मैचों में 26 विकेट हासिल किये। आईपीएल में रिटायर होने के बाद ज़हीर मुंबई इंडियंस टीम में एक सहायक के रूप में जुड़े रहें हैं।दिल्ली कैपिटल्स (2015, 2016, 2017)आईपीएल में ज़हीर खान का आखिरी पड़ाव दिल्ली कैपिटल्स ।था उन्होंने दिल्ली के लिए कप्तानी भी की और साथ ही एक मेंटर के रूप में नजर आये। दिल्ली के लिए ज़हीर का प्रदर्शन औसतन ही रहा, उन्होंने 30 मैचों में केवल 27 विकेट लिए।आईपीएल में 10 साल क्रिकेट खेलने के बाद भी ज़हीर खान को चैंपियंस होने का तमगा नहीं मिला, उन्होंने बैंगलोर और मुंबई के लिए आईपीएल फाइनल मुकाबले खेले लेकिन एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाए। ज़हीर खान ने अपने आईपीएल करियर में 100 मैचों में 102 विकेट हासिल किये हैं।