Who is Gayatri Reddy : इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर फैंस की जुबां तक हर जगह बस आईपीएल की ही बात हो रही है। आईपीएल 2025, जो इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन है। आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 मई 2025 को समाप्त होगा, जिसमें 10 टीमें 74 मैच खेलेंगी। सभी क्रिकेटर्स अपनी- अपनी तैयारी के साथ नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2025 के दौरान काव्या मारन खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, उनकी टीम हारे या फिर जीते काव्या मारन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि एक समय में आईपीएल के दौरान काव्या मारन से ज्यादा दीवाने गायत्री रेड्डी के थे। आप सोच रहे होंगे कि गायत्री रेड्डी कौन हैं, तो आपको बताते हैं कौन हैं गायत्री रेड्डी और इनका आईपीएल से क्या कनेक्शन है।
कौन हैं गायत्री रेड्डी और इनका आईपीएल से क्या है कनेक्शन?
आपको बता दें कि खूबसूरत हसीना गायत्री डेक्कन चार्जर्स की मालकिन थीं। गायत्री रेड्डी अक्सर अपनी टीम को सपोर्ट करती हुईं मैदान में नजर आती थीं। उस वक्त आईपीएल में गायत्री रेड्डी का बोलबाला था, फैंस उनकी एक झलक देखने के बेताब रहते थे। गायत्री रेड्डी अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लेती थीं। दरअसल साल 2012 में उनकी टीम खत्म हो गई थी। डेक्कन के खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से हैदराबाद की नई टीम आईपीएल में उतरी, जिसकी मालकिन हर किसी को पता है काव्या मारन हैं।
उस दौर में फैंस गायत्री रेड्डी के इस कदर दीवाने थे, जिसकी वजह वह साल 2011 में आईपीएल के दौरान गूगल की मोस्ट सर्च गर्ल बन गई थीं। गायत्री आज भी बला की खूबसूरत लगती हैं। साल 2013 के बाद से गायत्री डेक्कन क्रॉनिकल की फीचर एडिटर हैं। वह ट्रेवल, फैशन, खेल और खाने पर आर्टिकल लिखती हैं। खूबसूरत हसीना की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने हैदराबाद में स्कूली शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बीएससी ऑनर्स (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट) में पढ़ाई की है।
गायत्री रेड्डी ने आठ साल पहले 17 फरवरी 2016 में अनीश भाटिया से शादी की। गायत्री रेड्डी को अक्सर आईपीएल की वजह से काव्या मारन से कंपेयर किया जाता है। दोनों आईपीएल गर्ल एक- दूसरे को खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं।