आईपीएल 2020 - महेंद्र सिंह धोनी के लिए दीपक चाहर का बयान 

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

दीपक चाहर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बयान दिया है। दीपक चाहर ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों को पसंद करते हैं जो सभी विभागों में अच्छे हो। दीपक चाहर महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ही खेलते हैं। महेंद्र सिंह के बारे में दीपक चाहर की यह प्रतिक्रिया आकाश चोपड़ा के एक शॉ में दी है।

Ad

दीपक चाहर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को वही खिलाड़ी पसंद है जो बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में बेहतरीन हो। एक गेंदबाज का दिन खराब होता है तो वह कैच पकड़कर मैच बदल देता है। वह चौका या छक्का जड़कर टीम को मैच में जीत दिला सकता है। चाहर ने कहा कि हमारी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो सभी विभागों में बेहतरीन हैं।

यह भी पढ़ें: 3 गेंदबाज जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं

महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहला मैच जीत चुकी है

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को बल्लेबाजी के लिए नीचे रखा और सैम करन को अहम समय में बल्लेबाजी के लिए भेजकर मुंबई को हैरान कर दिया। करन ने कुछ बड़े शॉट खेलकर चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में अपना योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने समझदारी का परिचय देते हुए अपने-आप को रोका और एक युवा खिलाड़ी को भेजा और यह फैसला सही साबित हुआ।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी एक साल से भी ज्यादा समय बाद मैदान पर उतरे थे। उन्होंने अपनी दाढ़ी के स्टाइल में भी परिवर्तन किया था जिसकी हर किसी ने तारीफ़ की थी। सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बिना भी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मैच जीतने में कामयाब रही थी जिसके पीछे धोनी की बेहतरीन कप्तानी को जिम्मेदार माना जा सकता है। सही और संतुलित टीम को चुनते हुए मैच में जाने के अलावा उन्होंने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और यह शानदार निर्णय साबित हुआ। पिछले आईपीएल में फाइनल में हार का बदला भी धोनी ने पहला मैच जीतकर मुंबई से ले लिया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications