दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने किया नए कप्तान का ऐलान, दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Photo Credit: GMR Sports.in
Photo Credit: GMR Sports.in

Sikandar Raza Dubai Capitals Captain: दुबई में खेली जाने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 के तीसरे सीजन की शुरुआत होने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं बचे हैं। आगामी सीजन का आगाज 11 जनवरी से होगा। एक बार फिर से 6 टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी दुबई कैपिटल्स ने तीसरे सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। तीसरे सीजन में सिकंदर रजा टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे, जो कि जिम्बाब्वे के कप्तान हैं।

Ad

सिकंदर रजा बने दुबई कैपिटल्स के कप्तान

बता दें कि ILT20 लीग के पिछले सीजन में दुबई कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने संभाली थी। उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन काफी जोरदार रहा था। दुबई ने फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन आखिरी मौके पर उसे MI एमिरेट्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वॉर्नर तीसरे सीजन में भी टीम का हिस्सा रहेंगे, लेकिन वह बतौर खिलाड़ी खेलेंगे।

रजा पिछले दोनों सीजन से दुबई कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी काफी उम्दा रहा है। उन्होंने 21 मैचों में 37.28 की औसत से 522 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी 133 से ऊपर का रहा और रजा के बल्ले से दो अर्धशतक निकले। वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान ने गेंदबाजी में 16 विकेट भी झटके। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने तीसरे सीजन के लिए उन्हें कप्तान नियुक्त किया है।

Ad

ILT20 के तीसरे सीजन में दुबई कैपिटल्स की टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। इसमें जो रूट, रोवमैन पॉवेल और मार्क वुड जैसे प्लेयर्स का नाम शामिल है। टीम की कोशिश इस बार सिकंदर रजा की कप्तानी में अपना पहला टाइटल जीतने की होगी।

इंटरनेशनल लीग टी20 2025 की शुरुआत 11 जनवरी से दुबई कैपिटल्स और MI एमिरेट्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा। तमाम क्रिकेट फैंस नए साल की शुरुआत में इस मेगा लीग का लुत्फ उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार किस टीम के सिर पर ताज सजेगा।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications