दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान, 2 नए खिलाड़ियों को बनाया टीम का हिस्सा 

Photo Credit: X@PretoriaCapsSA
Photo Credit: X@PretoriaCapsSA

Pretoria Capitals Signs Matthew Boast and Gideon Peters: मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका में SA20 लीग का तीसरा सीजन खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए इस सीजन में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है। वहीं, प्रिटोरिया कैपिटल्स के दो प्रमुख खिलाड़ी भी चोटिल होने की वजह से इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसी बीच फ्रेंचाइजी ने नए खिलाड़ियो को अपने साथ जोड़ा है।

Ad

बता दें कि डेरिन डुपाविलोन और एनरिक नॉर्टजे इस सीजन से बाहर हो गए हैं। डुपाविलोन हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाज नॉर्टजे पीठ की इंजरी के चलते अब इस मेगा इवेंट में नहीं खेल पाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का इस तरह से बाहर होना प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका है।

दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी में हुई दो खिलाड़ियों की एंट्री

शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने अब दो नए खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। इसमें पहला नाम दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर मैथ्यू बोस्ट का है, जबकि दूसरे खिलाड़ी गिदोन पीटर्स का है जो कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों खिलाड़ी नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा,

हमारे साथ दो खास सदस्य जुड़े हैं। कैपिटल्स परिवार में आपका स्वागत है गिदोन और आपको वापस हमारे जोड़कर बहुत खुशी हुई मैथ्यू। आप दोनों को देखकर बहुत उत्साहित हैं।
Ad

गिदोन की बात करें, तो उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक 15 मुकाबले खेले हैं और 17.61 की औसत से 21 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान इकॉनमी रेट 8 से नीचे का रहा है। 3/23 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

वहीं, मैथ्यू बोस्ट ने अपने टी20 करियर में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और 28.40 की औसत से 142 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। ये रन उन्होंने 179 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। गेंदबाज में बेस्ट ने 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications