IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड, 9 नए खिलाड़ियों को किया गया शामिल 

दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा
दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा

IPL 2024 Auction में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) उन टीमों का हिस्सा रही, जिसने अधिक मात्रा में पैसा खर्च करने के बजाय बचाने पर ध्यान दिया। ऑक्शन से पहले दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने कुल 11 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया था और उसके पास 28.95 करोड़ की बड़ी धनराशि थी। इस धनराशि में उसे 9 स्लॉट भरने थे, जिसमें से 4 विदेशी खिलाड़ियों के थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में कुल 9 खिलाड़ी खरीदे लेकिन 9.90 करोड़ की राशि बचाने में भी सफल रही।

Ad

दुबई में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले इंग्लैंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैरी ब्रूक को अपना मध्यक्रम मजबूत करने के दृष्टिकोण से खिलाड़ी के बेस प्राइस से दोगुने में खरीदा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को बेस प्राइस में खरीदने में सफल रहे। इन दोनों के अलावा टीम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन और वेस्टइंडीज के वनडे कप्तान शाई होप को भी खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ अन्य खिलाड़ियों के लिए भी बोली लगाई लेकिन खरीद पाने में असफल रहे। ऑक्शन में उसकी सबसे महंगी खरीद झारखंड के 18 वर्षीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र रहे, जिन्हें 7 करोड़ से भी अधिक की कीमत में खरीदकर टीम ने चर्चा में ला दिया। कुशाग्र के अलावा टीम ने चार अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी खरीदा और स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों की संख्या 25 पहुंचाई।

IPL 2024 Auction में दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

कुमार कुशाग्र (7.2 करोड़ रुपये), झाई रिचर्डसन (5 करोड़ रुपये), हैरी ब्रूक (4 करोड़ रुपये), सुमित कुमार (1 करोड़ रुपये), शाई होप (75 लाख रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख रुपये), रिकी भुई (20 लाख रुपये), रसिख सलाम (20 लाख रुपये), स्वास्तिक चिकारा (20 लाख रुपये)

IPL 2024 Auction के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, झाई रिचर्डसन, हैरी ब्रूक, सुमित कुमार, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, रसिख सलाम, स्वास्तिक चिकारा

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications