IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 12 खिलाड़ी रिटेन भी किए 

Photo Credit: X@SudhirA24362887
Photo Credit: X@SudhirA24362887

Pretoria Capitals released 10 players ahead of SA20 2025: दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 2025 लीग के तीसरे सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। फिल साल्ट, आदिल रशीद और कॉलिन इंग्राम जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

दरअसल, SA20 के तीसरे सीजन का आयोजन 2025 में होगा, जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन किए जाने का सिलसिला जारी है। इस दौरान फ्रेंचाइजी द्वारा कुछ खिलाड़ी ट्रेड भी किए गए हैं और कुछ नए खिलाड़ियों को आगामी सीजन से पहले साइन किया गया है।

Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जिन 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें फिल साल्ट, आदिल रशीद, कॉलिन इंग्राम, कॉलिन एकरमैन, थ्यूनिस डी ब्रुइन, कार्बिन बॉश, हार्डस विजलोन, शेन डैड्वेल, मैथ्यू बोस्ट और जैक्स स्नीमैन का नाम शामिल है।

SA20 के तीसरे सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इन 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन

SA 2025 के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जिन 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उनके नाम भी सामने आ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने वेन पार्नेल, एनरिक नॉर्टजे, विल जैक्स, काइल वेरेन, डेरेन डुपाविलोन, स्टीव स्टोल्क, जेम्स नीशम, राइली रूसो, एथन बॉश, मिगेल प्रिटोरियस, सेनुरान मुथुस्वामी और तियान वैन वुरेन को रिटेन किया है।

Ad

गौरतलब हो कि SA 2024 में प्रिटोरिया कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। टीम 10 में से सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब हो पाई थी और अंक तालिका में पांचवें पायदान पर रहते ही टूर्नामेंट से बाहर हुई थी।

हालांकि, आगामी सीजन में टीम की कोशिश अपना पहला टाइटल जीतने की होगी, जिसके लिए फ्रेंचाइजी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फ्रेंचाइजी ने SA2025 के लिए जोनाथन ट्रॉट को अपना हेड कोच भी नियुक्त किया है।

SA20 2025 की शुरुआत कब होगी?

SA20 के तीसरे सीजन का आगाज अगले साल 9 जनवरी से होगा। वहीं लीग का खिताबी मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाना है। डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जो पिछले दो सीजन में लगातार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications