हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जाना सही फैसला है...इंग्लैंड के दिग्गज ने की मुंबई इंडियंस की तारीफ

IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians
IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के इस फैसले की तारीफ की है और इसे एक साहसिक फैसला बताया है। मोर्गन के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने हमेशा से ही काफी आगे के बारे में सोचा है और इसका ही नतीजा है कि उन्होंने हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया है।

Ad

हार्दिक पांड्या ने इसी सीजन मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी की है। इससे पहले वो गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, जहां पर टीम को उन्होंने टाइटल भी जिताया था। अब एक बार फिर वो अपनी पुरानी टीम में वापस आ गए हैं और उन्हें आते ही कप्तान भी बना दिया गया।

मुंबई इंडियंस की सोच काफी प्रोग्रेसिव रही है - इयोन मोर्गन

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद काफी तीखी प्रतिक्रियाएं फैंस की तरफ से देखने को मिलीं लेकिन इयोन मोर्गन ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा,

अगर आप मुंबई इंडियंस को देखें तो काफी लंबे समय से उनकी सोच काफी प्रोग्रेसिव रही है और उन्होंने फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए उस हिसाब से ही अपनी तैयारी की है। ये एक काफी मुश्किल फैसला उन्होंने लिया है लेकिन इससे आगे चलकर उन्हें काफी फायदा होगा। आपको मुंबई इंडियंस की तारीफ इसलिए करनी होगी, क्योंकि उन्होंने एक साहसिक फैसला लिया है। ज्यादातर टीमें ऐसा नहीं कर पाती हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें 2013 में मिड-सीजन के दौरान टीम का कप्तान बनाया गया था और इसके बाद से रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिछले 11 सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यही वजह है कि सीएसके के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications