आरसीबी टीम में मुझे घर जैसी फीलिंग आ रही है - ग्लेन मैक्सवेल

Nitesh
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आरसीबी (RCB) की तरफ से खेलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यहां पर कोचिंग स्टाफ और प्लेयर्स काफी अच्छे हैं और उन्हें घर जैसी फीलिंग आती है।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी शानदार गया है। वो अभी तक 3 मुकाबलों में 176 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। आरसीबी की टीम अभी तक अपने मुकाबले चेन्नई में खेल रही थी लेकिन अब उनका बेस मुंबई शिफ्ट हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के साथ मुंबई में उनका पहला मुकाबला होगा।

आरसीबी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो क्लिप में ग्लेन मैक्सवेल ने टीम को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "वानखेड़े स्टेडियम में कंडीशंस थोड़ा अलग है। यहां पर काफी हाई-स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं। इसलिए हमारी बैटिंग ग्रुप के लिए ये काफी अच्छी बात है कि हम यहां पर काफी ज्यादा रन बना सकते हैं। पहले दिन से ही ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर में हूं। कोचिंग स्टाफ काफी सपोर्टिव है और प्लेयर्स भी काफी सपोर्ट करते हैं। मुझे यहां पर काफी मजा आ रहा है।"

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी अपने प्लेयर्स को गुडलक नहीं बोलते हैं, प्रज्ञान ओझा का खुलासा

ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने काफी महंगी रकम में खरीदा था

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल नीलामी के दौरान काफी महंगी रकम में खरीदा। आरसीबी ने ऑक्शन के दौरान मैक्सवेल के लिए 14 करोड़ 25 लाख की रकम खर्च की थी। पिछले कई सीजन से लगातार फ्लॉप होने के बावजूद मैक्सवेल के लिए इतनी बड़ी बोली देखकर हर कोई हैरान था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए किए गए उनके परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें आईपीएल में भी काफी तवज्जो मिली और उन्होंने आरसीबी मैनेजमेंट के फैसले को अभी तक सही साबित किया है।

ये भी पढ़ें: इयोन मोर्गन को टी20 का बेहतर कप्तान नहीं मानते हैं वीरेंदर सहवाग, धोनी से तुलना को लेकर दी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications