23 अप्रैल 2013 को बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पुणे वॉरियर्स इंडिया के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड बने और उसका श्रेय काफी हद तक क्रिस गेल को ही जाता है। क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर आरसीबी ने 263-5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस पारी को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान ने पहले विकेट के लिए 13.4 ओवरों में 167 रन जोड़े। गेल ने अपनी पारी में लगभग हर एक गेंदबाज की जबरदस्त धुनाई करते हुए फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया। गेल ने 66 गेंदों में 17 छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद रहते हुए 175 रन बनाए। उनके अलावा अंत में एबी डीविलियर्स ने भी 8 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। इसकी बदौलत ही आरसीबी ने 263-5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। गेल ने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जोकि आईपीएल और टी20 इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने एंड्रयू सायमंड्स (34 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा। यह भी पढ़ें: युवराज सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए गए सभी शतकों पर नजरलक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम टक्कर नहीं दे पाई और निर्धारित 20 ओवरों में 133-9 का स्कोर बना पाई। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस मैच को 130 रनों से जीत लिया था। गेल ने गेंद के साथ एक ओवर में ही दो विकेट भी चटकाए थे और इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। 23 अप्रैल 2013 को क्रिस गेल की इस पारी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जिंदगी में हमेशा सही फैसला ही लेना चाहिए। गेल की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि मेरा विकेटकीपर बनने का फैसला बिल्कुल सही था।"Life is all about taking the right decision,seeing Gayle bat today I think I took the right decision of being a wicket keeper.— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) April 23, 2013