आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स रोस्टर, मालिक, संभावित प्लेइंग इलेवन, टाइम टेबल और टीम का पूरा विश्लेषण

Enter caption

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स एकमात्र ऐसी टीम है, जोकि अबतक फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही है। हर साल दिल्ली अपनी टीम में काफी बदलाव करती है, लेकिन टीम की प्रदर्शन अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। दिल्ली ने इस सीजन में अपने नाम भी बदलाव किया है औप डेयरडेविल्स की जगह कैपिटल्स किया है। हालांकि इस सीजन दिल्ली की टीम से काफी उम्मीद है और देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या वो पहली बार खिताब पर कब्जा कर पाएंगे या नहीं।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स टीम रोस्टर:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अमित मिश्रा, क्रिस मॉरिस, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, कगिसो रबाडा, संदीप लामिचाने, ट्रेंट बोल्ट, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बेंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्रम, शेरफेन रदरफोर्ड,कीमो पॉल, जलज सक्सेना, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और बंदारू अयप्पा।

Enter caption

टीम मालिक : जीएमआर ग्रुप और जीएसडब्लू

Ad

दिल्ली कैपिटल्स टीम का पूरा विश्लेषण

टीम की ताकत: दिल्ली की टीम सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है और खासकर टीम ने नीलामी से पहले शिखऱ धवन को अपनी टीम में शामिल किया, जिससे उन्हें मजबूती मिलेगी। इसके अलावा टीम में श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज भी है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज शामिल हैं।

टीम की कमजोरी: दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी कमजोरी भारतीय तेज गेंदबाज है, जहां उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। आवेश खान ने पिछले सीजन में काफी प्रभावित किया था, लेकिन वो काफी महंगे साबित हुए थे। इसके अलावा इशांत शर्मा का प्रदर्शन लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में कुछ खास नहीं रहा है। टीम के पास फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए कोई उपयुक्त खिलाड़ी नहीं है, जिसकी कमी उन्हें इस सीजन में खल सकती है।

टीम के पास मौके: दिल्ली की टीम में कभी भी टैलेंट की कमी नहीं रही है। इस साल भी काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं, जिनसे काफी उम्मीद हैं। पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के पास बेहतरीन मौका होने वाला है। अमित मिश्रा और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी पर भी काफी दारोमदार होने वाला है।

टीम के लिए खतरा: दिल्ली की टीम के पास हर साल मौका रहता है अच्छे करने का, लेकिन टीम हर बार चूक जाती है। दिल्ली के पास दक्षिण अफ्रीका के दो गेंदबाज हैं, जो शायद पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। टीम के पास विकल्पों की भी काफी कमी है।

दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में कौन से स्थान पर रहेगी:

दिल्ली कैपिटल्स में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्र्ण हैं और उसी वजह से टीम से अच्छे प्रदर्शन की काफी उम्मीद की जा सकती है। दिल्ली की टीम को देखते हुए वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर रह सकती हैं और खिताब के लिए अपनी दावेदारी भी पेश करना चाहेंगे।

Enter caption

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

Ad

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, कॉलिन इंग्रम, अक्षर पटेल, क्रिस मॉरिस, संदीप लामिचाने, इशांत शर्मा और ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

1- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (24 मार्च, रात 8 बजे से मुंबई में)

2- दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स (26 मार्च, रात 8 बजे से दिल्ली में)

3- दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइटराइडर्स (30 मार्च, रात 8 बजे से दिल्ली में)

4- किंग्स इलेवन पंजाब vs दिल्ली कैपिटल्स (1 अप्रैल, रात 8 बजे से मोहाली में)

5- दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (4 अप्रैल, रात 8 बजे से दिल्ली में)

6- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स (7 अप्रैल, शाम 4 बजे से बैंगलोर में)

7- कोलकाता नाइटराइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स (12 अप्रैल, रात 8 बजे से कोलकाता में)

8- सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स (14 अप्रैल, रात 8 बजे से हैदराबाद में)

9- दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (18 अप्रैल, रात 8 बजे से दिल्ली में)

10- दिल्ली कैपटिल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब (20 अप्रैल, रात 8 बजे से दिल्ली में)

11- राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स (22 अप्रैल, रात 8 बजे से जयपुर में)

12- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (28 अप्रैल, शाम 4 बजे से दिल्ली में)

13- चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (1 मई, रात 8 बजे से चेन्नई में)

14- दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स (4 मई, शाम 4 बजे से दिल्ली में)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications