आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस का पहले दो हफ्तों का पूरा शेड्यूल

Enter caption

आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत 23 मार्च से चेन्नई में होगी। बीसीसीआई ने हाल ही में विश्व की सबसे बड़ी लीग के पहले दो हफ्तों के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है और बाकी टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान भी जल्द ही आम चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद किया जा सकता है।

Ad

गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स का सामना चेन्नई में करने वाली है। पहले दो हफ्तों के शेड्यूल के मुताबिक हर टीम इस बीच 4-4 मैच खेलेंगी। इसमें दो मैच हर टीम अपने घर में और बाकी मैच बाहर जाकर खेलेगी।

आइए हम आपको बताते हैं कि तीन बार (2013, 2015 और 2017) आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस अपने मुकाबले कब और किसके खिलाफ खेलने वाली हैं:

मुंबई इंडियंस टीम की पूरी जानकारी:

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ खास नहीं रहा था और वो प्ले ऑफ में जगह बनाने में भी कामयाब नहीं हुए थे। इस सीजन में टीम ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया और साथ ही में नीलामी में युवराज सिंह और ट्रेड के जरिए क्विंटन डी कॉक और जयंत यादव जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इस सीजन में मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरूआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के साथ करेगी, यह मुकाबला वो अपने होम ग्राउंड मुंबई में खेलेंगे। उन्हें उम्मीद होगी कि इस सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड चौथी बार खिताब पर कब्जा करें।

मुंबई इंडियंस की टीम इस प्रकार हैं:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कडें, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क्विटन डी कॉक, एविन लुइस, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने और जेसन बेहरनडॉर्फ, युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, लसिथ मलिंगा, बरिंदर सरन, पंकज जैसवाल, रसिख डार और जयंत यादव।

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल इस प्रकार है:

1- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (24 मार्च 2019, रात 8 बजे से मुंबई में)

2- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस (28 मार्च, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

3- किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस (30 मार्च, शाम 4 बजे से मोहाली में)

4- मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स (3 अप्रैल, रात 8 बजे से मुंबई में)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications