IPL 2020 में सभी अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 

Photo: IPL
Photo: IPL

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरे सीजन IPL का खिताब जीता है। यह 5वां मौका है जब मुंबई इंडियंस IPL का विजेता बनी है। इससे पहले वो 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPl का खिताब जीत चुके हैं।

Ad
Ad

सबसे खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने सभी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही जीते हैं। मुंबई इंडियंस लगातार दूसरे साल अंक तालिका में पहले स्थान पर रहते हुए ट्रॉफी को जीते हैं। इस सीजन किंग्स XI पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।

IPL 2020 का खिताब जीतने के अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने कई सारे अवॉर्ड भी जीते हैं, जो दिखाता है कि उन्होंने किस तरह से अपना दबदबा बनाए रखा।

आइए नजर डालते हैं IPL 2020 में किसको क्या अवॉर्ड मिला:

विजेता टीम- मुंबई इंडियंस (20 करोड़ और विजेता ट्रॉफी))

उपविजेता टीम- दिल्ली कैपिटल्स (12.5 करोड़)

मैन ऑफ द मैच- ट्रेंट बोल्ट, मुंबई इंडियंस (5 लाख और ट्रॉफी)

ऑरेंज कैप- केएल राहुल (670 रन), किंग्स XI पंजाब (10 लाख और ट्रॉफी)

पर्पल कैप- कगिसो रबाडा (30 विकेट), दिल्ली कैपिटल्स (10 लाख और ट्रॉफी)

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर- जोफ्रा आर्चर, राजस्थान रॉयल्स (10 लाख और ट्रॉफी)

Cred पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- ट्रेंट बोल्ट, मुंबई इंडियंस (10 लाख और ट्रॉफी)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- किरोन पोलार्ड (191.42 का स्ट्राइक रेट), मुंबई इंडियंस (10 लाख और ट्रॉफी)

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- देवदत्त पडिक्कल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (10 लाख और ट्रॉफी)

ड्रीम इलेवन गेम चेंजर- केएल राहुल, किंग्स XI पंजाब (10 लाख और ट्रॉफी)

सीजन में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाला खिलाड़ी - इशान किशन (30 छक्के), मुंबई इंडियंस (10 लाख और ट्रॉफी)

फेयरप्ले अवॉर्ड- मुंबई इंडियंस (ट्रॉफी)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications