दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं, उन्होंने यह कारनामा 169वें मुकाबले में किया है। 5000 रन पूरे करने के अलावा शिखर धवन IPL इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स XI पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाते हुए इतिहास रचा। इसके अलावा शिखर धवन की यह लगातार चौथी 50+ पारी भी है। Back to back 100s for @SDhawan25 👏👏He is the first player to have consecutive centuries in IPL.Take a bow, Gabbar #Dream11IPL pic.twitter.com/yNlWGTni0Y— IndianPremierLeague (@IPL) October 20, 2020शिखर धवन ने IPL के पहले सीजन से खेल रहे हैं और इस बीच वो कई टीमों (दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद) का हिस्सा रह चुके हैं। धवन ने रवि बिश्नोई की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए IPL में अपने 5000 रन पूरे किए। IPL में 5000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं शिखर धवनआपको बता दें कि IPL इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले शिखर धवन 5वें और चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। शिखर धवन (5044) से पहले IPL में विराट कोहली (5759), सुरेश रैना (5368), रोहित शर्मा (5158) और डेविड वॉर्नर (5037) ने 5000 रन पूरे किए। इसके अलावा IPL के 13वें सीजन में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के बाद 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। शिखर धवन के लिए IPL 2020 काफी ज्यादा शानदार रहा है और वो अभी तक इस सीजन में 10 मुकाबलों में 66.42 की औसत और 149.03 के स्ट्राइक रेट से 465 रन बनाए हैं। इस बीच वो दो शानदार शतक और अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 106* रन ही है, जोकि उन्होंने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ बनाया। दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन के बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में 164-5 का स्कोर बनाया। IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। वो इस मैच में जीत दर्ज कर लेते हैं, तो उनके लिए प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी।5000* runs for @SDhawan25 in IPL.He is the 5th player to reach the milestone and 4th Indian to achieve this feat.#Dream11IPL pic.twitter.com/ZOm1ix6ORm— IndianPremierLeague (@IPL) October 20, 2020