IPL 2020, Twitter Reactions: मुंबई इंडियंस की बेहतरीन जीत के बाद आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं 

Photo: IPL
Photo: IPL

शारजाह में खेले गए IPL 2020 के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 34 रनों से हराते हुए इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की और वो 6 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गए हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और अंत में हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और किरोन पोलार्ड की महत्वपूर्ण पारियों के दम पर उन्होंने 208-5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 174-7 का स्कोर ही बना पाई।

यह भी पढ़ें: IPL 2020 में सबसे ज्यादा रन (Orange Cap) बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

इस मैच में मुंबई ने हर विभाग में सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़ दिया। मुंबई इंडियंस की जबरदस्त जीत के बाद काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

आइए नजर डालते हैं IPL 2020 में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद किसने क्या कहा:

(मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैच को जीता। डिफेंड करते हुए काफी ज्यादा प्रभावित किया, क्योंकि एक समय एसआरएच काफी अच्छी स्थिति में थी। हैदराबाद की बल्लेबाजी में गहराई की कमी थी।)

Ad

(समद ने काफी प्रभावित किया है। उनके पास काबिलियत है और उन्हें सही से इस्तेमाल किया गया, वो स्टार बन सकते हैं। ऐसा ही कुछ नटराजन के बारे में कह सकते हैं। )

Ad

(मुंबई इंडियंस का जबरदस्त प्रदर्शन। सनराइजर्स हैदराबाद को अपने मध्यक्रम की दिक्कत को ठीक करते हुए मजबूत रूप से वापसी करनी होगी। डेविड वॉर्नर ने काफी प्रयास किया, लेकिन जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी करके दिखाई।)

Ad

(हमने मुंबई इंडियंस का जबरदस्त प्रदर्शन देखा। हर एक खिलाड़ी अच्छा कर रहा है और क्विंटन डी कॉक के रन से और किरोन पोलार्ड की गेंदबाजी से टीम को काफी मजबूती मिली होगी।)

Ad

(मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शारजाह में सिर्फ 174 रन दिए, जब हर टीम ने 200+ रन दिए हैं। इसी वजह से वो डिफेंडिंग चैंपियंस हैं। शानदार प्रदर्शन मुंबई इंडियंस)

Ad

(क्या शानदार मैच। अंत में मुंबई इंडियंस ने 34 रनों से इस मैच को जीत लिया। इशान किशन का बेहतरीन कैच और गेम चेंजर मुंबई इंडियंस एक बार फिर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: IPL 2020, 17वां मैच - मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराया

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications