गौतम गंभीर ने मुंबई इंडियंस को लेकर दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस पिछले साल यूएई में धाकड़ रही है
मुंबई इंडियंस पिछले साल यूएई में धाकड़ रही है

Ad

आईपीएल (IPL) में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अंतिम खिताब पिछले साल यूएई में ही जीता था। मुंबई को इस बार भी यूएई में अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा फायदा होने की बात कही जा रही है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने यह प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने अपने बयान के लिए एक विश्लेषण सामने रखा।

स्टार स्पोर्ट्स पर गौतम गंभीर ने कहा कि मुंबई ने अलग परिस्थितियों में खेला है। जब आप चेन्नई और दिल्ली की परिस्थितियों को देखते हैं तो वे वानखेड़े से एकदम अलग हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों के अनुकूल होने वाली गेंदबाजी परिस्थितियों में मुंबई की टीम जाने वाली है।

गंभीर ने यह भी कहा कि स्विंग में मुंबई की टीम खतरनाक होगी। मुंबई चाहती भी है कि गेंद स्विंग करे क्योंकि उनके पासा गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं और इससे उनको फायदा होने वाला है। उनके बल्लेबाज चाहते हैं कि गेंद बल्ले पर भी आए, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे लोगों ने चेपॉक में संघर्ष किया क्योंकि यह ग्रिपिंग और टर्निंग विकेट था।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि दुबई, अबुधाबी और शारजाह में मुंबई की टीम को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि वे पिछले साल यहाँ खेले थे और विकेटों से परिचित भी हैं। हालांकि वे यहाँ धीमी शुरुआत अफोर्ड नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें प्लेऑफ़ में जाने के लिए शायद 5 मैच जीतने पड़ेंगे। इसलिए वे ऐसी स्थिति में नहीं आना चाहेंगे जहाँ उनको पांच में से सभी मैच जीतने पड़ें।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पहले चरण में शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं की थी। हालांकि अंक तालिका में मुंबई की टीम इस समय नम्बर चार पर मौजूद है। देखना होगा कि यूएई में जाने के बाद उनके खेल में क्या बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले साल मुंबई ने यूएई के हर मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना पांचवां आईपीएल ख़िताब हासिल किया था।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications