IPL 2021 में सभी अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 

चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार IPL का खिताब जीता (Photo : IPL)
चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार IPL का खिताब जीता (Photo : IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दुबई में खेले गए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 27 रनों से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की है। यह चौथा मौका है जब उन्होंने IPL का खिताब जीता है। उनसे ज्यादा खिताब सिर्फ मुंबई इंडियंस (5 बार) ने ही जीते हैं।

Ad

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 से पहले 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192-3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 165-9 का स्कोर ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाइनल में फाफ डू प्लेसी, शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग स्टेज का अंत दूसरे स्थान पर रहते हुए किया था। उन्होंने पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सीएसके ने केकेआर को शिकस्त देते हुए इतिहास रचा। दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर रही, तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्थान पर रही।

इसके अलावा IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजी ऋतुराज गायकवाड़ (635 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (32 विकेट) ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

आइए नजर डालते हैं IPL 2021 में किसको क्या अवॉर्ड मिला:

विजेता टीम- चेन्नई सुपर किंग्स

उपविजेता टीम- कोलकाता नाइट राइडर्स

तीसरा स्थान - दिल्ली कैपिटल्स

चौथा स्थान - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

मैन ऑफ द फाइनल - फाफ डू प्लेसी, 59 गेंदों में 86 रन, 7 चौके और 3 छक्के (चेन्नई सुपर किंग्स)

ऑरेंज कैप- ऋतुराज गायकवाड, 16 मैचों में 635 रन (चेन्नई सुपर किंग्स)

पर्पल कैप- हर्षल पटेल , 15 मैचों में 32 विकेट (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन - रवि बिश्नोई (पंजाब किंग्स)

Cred पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- वेंकटेश अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- शिमरन हेटमायर, 168 स्ट्राइक रेट (दिल्ली कैपिटल्स)

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

ड्रीम इलेवन गेम चेंजर- हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

सीजन में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाला खिलाड़ी - केएल राहुल, 30 छक्के (पंजाब किंग्स)

फेयरप्ले अवॉर्ड- राजस्थान रॉयल्स

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications