IPL 2021 - महेला जयवर्धने ने SRH के खिलाफ MI के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की

महेला जयवर्धने ने हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों का हौसला बढ़ाया
महेला जयवर्धने ने हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों का हौसला बढ़ाया

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 42 रन से मात दी। मुंबई इंडियंस प्‍लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही, लेकिन उसने अपने आखिरी लीग में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardane) बहुत खुश हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस को प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए 170 रन से ज्‍यादा अंतर के जीत की जरूरत थी। पहले बल्‍लेबाजी करके मुंबई ने अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास किया और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने पलटवार किया और मुंबई को प्‍लेऑफ में जाने से वंचित कर दिया।

इसके बावजूद महेला जयवर्धने ने खिलाड़‍ियों की तारीफ और कहा कि मुंबई इंडियंस इस तरह के खेलने के लिए जाना जाता है। हालांकि, पूर्व श्रीलंकाई कप्‍तान ने स्‍वीकार किया कि पांच बार की चैंपियन आईपीएल-14 में निरंतर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। यही वजह रही कि टीम प्‍लेऑफ में पहुंचने से चूकी।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जयवर्धने ने कहा, 'मैदान में जो प्रदर्शन किया, मुंबई इंडियंस इसके लिए जानी जाती है। स्‍वतंत्र होकर और एटीट्यूड के साथ खेलना। हमने सीजन में ऐसा निरंतर प्रदर्शन नहीं किया। मगर यह टूर्नामेंट इस बारे में ही है। अगर आप चूक जाएंगे तो अन्‍य टीमें फायदा उठा लेंगी।' 2018 के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस की टीम प्‍लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है।

सबने जो प्रयास किए, उस पर मुझे कोई संदेह नहीं: महेला जयवर्धने

जयवर्धने ने साथ ही कहा कि उन्‍हें यूएई चरण में मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों के प्रयासों पर कभी संदेह नहीं हुआ। जयवर्धने ने कहा, 'सबने जो प्रयास किया, उस पर मुझे जरा भी शक नहीं। सभी ने कड़ी मेहनत की। यहां की परिस्थितियां आसान नहीं थी। सभी ने अपनी मेहनत झोंकी, लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे। अंतर इतना कम था कि नेट रन रेट के कारण बाहर हुए।'

मुंबई इंडियंस खिताबी हैट्रिक लगाने से चूक गया। अब देखना दिलचस्‍प होगा कि अगले साल नीलामी में वो किस‍ किसको रिटेन करेगा।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications