मुंबई इंडियंस ने खास चीज से फैंस को रूबरू कराया

मुंबई इंडियंस ने अपने टीम रूम की झलकी दिखाई
मुंबई इंडियंस ने अपने टीम रूम की झलकी दिखाई

अबुधाबी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दल ने अपना अनिवार्य पृथकवास पूरा कर लिया है और आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू की।

Ad

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को अपने फैंस को होटल में टीम रूम का दौरा कराया, जहां मेजबान टीम टीम बैठक के दौरान मैच से पहले की रणनीति और योजना तैयार करती है।

मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर इसका पोस्‍ट शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'क्‍वारंटीन से सीधा पलटन का टीम रूम, हमें दिल भेजिए अगर आप इस विशेष जगह का दौरा करना चाहते हैं।'

Ad

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम कोई भी आईपीएल मैच खेलने से पहले टीम बैठक में रणनीति तैयार करने के लिए जानी जाती है। इस पोस्‍ट के जरिये मुंबई इंडियंस ने फैंस को उस जगह से रूबरू कराया, जहां मैच से पहले सभी महत्‍वपूर्ण बातचीत होती है।

मुंबई इंडियंस पहले मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से भिड़ेगी

आईपीएल का अपना एल क्‍लासिको वर्जन- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में 19 सितंबर को खेला जाएगा। यह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मुकाबला होगा।

इस समय मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 की अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर काबिज है जबकि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स दूसरे स्‍थान पर जमी हुई है।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। मुंबई इंडियंस के फैंस को उम्‍मीद होगी कि इस बार भी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करके रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीते।

मुंबई इंडियंस के यूएई चरण का कार्यक्रम इस प्रकार है:

मैच 30: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 19 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबई

मैच 34: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शाम 7:30 बजे, 23 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी

मैच 39: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 26 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबई

मैच 42: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्‍स, शाम 7:30 बजे, 28 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी

मैच 46: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दोपहर 3:30 बजे, 2 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाह

मैच 51: राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 5 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाह

मैच 55: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3:30 बजे, 8 अक्‍टूबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications