पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस समय जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की बल्लेबाजी किस कदर मजबूत है। केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने एक बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के पहले ओवर में सभी गेंदों पर चौके लगाते हुए एक ओवर में लगातार छह चौके लगाने का कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का रिकॉर्ड बराबर कर दिया है। रहाणे ने 2012 में रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ यह कीर्तिमान स्थापित किया था।केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ ने पारी की पहली गेंद से ही रन बनाना शुरू किया और ओवर की हर गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजा। शिवम मावी के पास पृथ्वी शॉ को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं था। शॉ ने अपने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए हैरान करने वाली बल्लेबाजी की।अजिंक्य रहाणे के नाम था कीर्तिमानअजिंक्य रहाणे ने 2012 के आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए श्रीनाथ अरविन्द के रेक ओवर में लगातार छह चौके जड़े थे। यह पारी के तेरहवां ओवर था। उस समय रहाणे राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे थे। रहाणे ने मैच में नाबाद 103 रन की पारी खेली थी। वह प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे। उस समय के बाद अब तक यह कीर्तिमान कोई अन्य बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया था लेकिन पृथ्वी शॉ ने अपने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए यह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।Wd4⃣4⃣4⃣4⃣4⃣4⃣DC Admin doesn't have any adjectives or puns left 🤯#YehHaiNayiDilli #IPL2021 #DCvKKR— Delhi Capitals (Stay Home. Wear Double Masks😷) (@DelhiCapitals) April 29, 2021केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 154 रन का स्कोर बनाया। आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। केकेआर के अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रसेल की धुआंधार पारी अंत में काम आई और टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में सफल हुई।