IPL 2021 - 'सूर्यकुमार यादव और इशान किशन इंडिया कैप मिलने के बाद रिलैक्स हो गए हैं'

इशान किशन और सूर्यकुमार यादव दोनों ही आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं
इशान किशन और सूर्यकुमार यादव दोनों ही आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं

आईपीएल (IPL) के यूएई लेग में खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर की प्रतिक्रिया आई है। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि भारतीय टीम की कैप मिलने के बाद ये दोनों खिलाड़ी रिलैक्स हो गए हैं। दोनों ही बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं।

Ad

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने इंडिया कैप हासिल करने के बाद थोड़ा आराम किया है। वे रिलैक्स नहीं भी होंगे लेकिन वे जो कुछ शॉट खेल रहे हैं, ऐसा लगता है कि वे इन बड़े शॉट्स को सिर्फ इसलिए खेलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे भारत के खिलाड़ी हैं।

गावस्कर ने यह भी कहा कि कभी-कभी आप खुद को समय देकर सही शॉट का चयन करते हैं। मुझे लगता है कि इस बार वे यहीं चूक रहे हैं। उनका शॉट चयन सही नहीं जा रहा है। इस वजह से वे आउट होते रहे हैं। हार्दिक पांड्या को लेकर गावस्कर ने कहा कि वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं यह मुंबई इंडियंस के साथ भारतीय टीम के लिए भी झटका है क्योंकि उनको टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। अगर आप टीम में हो और 6 या 7 नम्बर पर बैटिंग करते हुए गेंदबाजी करने में असमर्थ हो तो कप्तान के लिए मुश्किल हो जाती है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस का मध्यक्रम इस बार काफी ज्यादा फ्लॉप रहा है। उम्मीद के अनुसार कोई खिलाड़ी नहीं खेल पाया है। यही वजह रही है कि मुंबई अब प्लेऑफ़ में क्वालीफाई करने के लिए भी संघर्ष कर रही है। मुंबई का अगला मैच मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स से होना है। देखना होगा इस मैच में क्या कुछ देखने को मिलता है। मुंबई के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला कहा जा सकता है। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी प्लेऑफ़ के लिए यह मुकाबला जरूरी है। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर भी देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications