IPL 2021 -"दूसरी फ्रेंचाइजी को मुंबई इंडियंस से सीखने की जरूरत है कि टीम कैसे बनाई जाती है"

Nitesh
मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20)
मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20)

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians) की काफी तारीफ की है। उनके मुताबिक आईपीएल (IPL) की जितनी भी फ्रेंचाइजी हैं उन्हें मुंबई इंडियंस से सीख लेनी चाहिए कि टीम कैसे बनाई जाती है।

Ad

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का टाइटल सबसे ज्यादा पांच बार जीता है। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिन्होंने चार बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि इस सीजन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस टीम को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "सभी फ्रेंचाइजी में मुंबई इंडियंस सबसे बेहतरीन टैलेंट चुनती है। अन्य टीमों को मुंबई इंडियंस से सीख लेनी चाहिए कि टीम कैसे बनाई जाती है। मुंबई इंडियंस जितना मॉक ऑक्शन करती है उतना कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं करती है। वे उन खिलाड़ियों का चयन करते हैं जिनके बारे में कोई भी ना जानता हो। मुंबई इंडियंस काफी डिटेल में जाती है।"

इरफान पठान ने कई प्लेयर्स का दिया उदाहरण जिन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदकर स्टार बनाया

इरफान पठान के मुताबिक मुंबई इंडियंस नए प्लेयर्स को खरीदकर उन्हें मैच विनर बनाती है। उन्होंने इसके लिए कुछ प्लेयर्स का उदाहरण दिया।

इरफान पठान ने आगे कहा "साउथ अफ्रीका के लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज मार्को जानसेन को कोई नहीं जानता था लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें साइन किया। इसी तरह हार्दिक पांड्या के बारे में जब ज्यादा लोग नहीं जानते थे तब मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा राहुल चाहर भी हैं। मुंबई इंडियंस युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर भरोसा जताती है और उन्हें काफी कॉन्फिडेंस देती है। यही वजह है कि वो बड़े प्लेयर बनते हैं और टीम को मैच जिताते हैं।"

इरफान पठान ने जिन प्लेयर्स का जिक्र किया है उनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बारे में जब ज्यादा कोई नहीं जानता था तब मुंबई इंडियंस ने उन्हें सेलेक्ट किया था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications