'इतिहास को देखते हुए मुंबई इंडियंस इस बार भी जीत सकती है'

मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ़ के लिए अब भी मौका है
मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ़ के लिए अब भी मौका है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पांच बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता है और इस टीम के पास मौजूद क्षमतावान खिलाड़ियों की वजह से ऐसा हुआ है। इस बीच वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) ने कुछ अलग बयान दिया है। सहवाग नहीं चाहते कि मुंबई इंडियंस इस बार टॉप पर जाए। उनका कहना है कि किसी अन्य टीम को चैम्पियन बनते हुए देखना चाहता हूँ। हालंकि उन्होंने मुंबई के इतिहास की बात भी की।

Ad

क्रिकबज से बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मुंबई इंडियंस इस साल शीर्ष पर पहुंचे, एक नई टीम को क्वालीफाई करना चाहिए और हमें एक नया चैंपियन मिलना चाहिए। यह बैंगलोर, दिल्ली या पंजाब हो सकती है।

वीरू ने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस अपने बचे हुआ मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो वे आसानी से प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। उनके पास कुल 16 अंक हो जाएंगे। कभी कभी आप गलतियाँ करते हैं और जीत के लिए बेताब होने की स्थिति में वही गलतियाँ आपके हार का कारण बन जाती है।

सहवाग ने यह भी कहा कि इस साल की तरह मुंबई की टीम जब भी करो या मरो की स्थिति में होती है, तो मुकाबले जीत जाते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में क्वालीफाई भी किया और इसे जीत भी लिया। अगर अतीत को देखें तो मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से ऐसा कर सकती है। लेकिन मैं पहले हुई चीजों पर ज्यादा भरोसा नहीं करता।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने यूएई में आने के बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना किया। इससे ऐसा लगने लगा था कि टीम प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुंबई ने पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ मैच जीतकर प्लेऑफ़ की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। तीन मैच अभी मुंबई के पास है और अगर तीनों में वे जीत दर्ज करते हैं, तो प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने का पूरा मौका उनके पास रहेगा।

मुंबई इंडियंस की टीम का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ है। ऐसे में देखना होगा कि इस बार उनकी रणनीति कैसी रहेगी। दोनों टीमों के बीच टक्कर हो सकती है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications