आईपीएल (IPL) नीलामी में अनकैप्ड गेंदबाजों की कैटेगरी में आवेश खान (Avesh Khan) के लिए 20 लाख रूपये में बोली शुरू हुई। लखनऊ और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच बिड वॉर देखने को मिला। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी बीच में आकर बोली लगाई। लखनऊ आवेश खान को छोड़ने के मूड में नहीं थी। मुंबई और लखनऊ के बीच चली लम्बी टक्कर के बाद दिल्ली ने बोली लगाई। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी बिड वॉर में हिस्सा लिया। अंत में 10 करोड़ रूपये में लखनऊ ने आवेश खान को खरीद लिया। अनकैप्ड भारतीयों में वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए।केएस भरत को बेस प्राइस से दस गुना ज्यादा राशि में खरीदा गया। उनकी 20 बेस प्राइस 20 लाख रूपये है लेकिन उनको 2 करोड़ रूपये में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ शामिल किया। भरत के लिए कुछ देर तक बिडिंग वॉर भी देखने को मिला औत अंत में दिल्ली ने उनको खरीद लिया।अनुज रावत के लिए चौंकाने वाली राशि देखने को मिली 20 लाख बेस प्राइस के बाद उनको 3 करोड़ 40 लाख रूपये की बड़ी रकम के साथ आरसीबी ने अपने साथ शामिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह को 60 लाख रुपये में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। शेल्डन जैक्सन के लिए बड़ी बोली की संभावना थी लेकिन उनको 60 लाख रूपये में केकेआर ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। जितेश शर्मा को 20 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा।Sportskeeda@SportskeedaAvesh Khan is sold to Lucknow Super Giants! 🤩#IPLAuction #IPL2022 #TATAIPLAuction9:11 AM · Feb 12, 20221033Avesh Khan is sold to Lucknow Super Giants! 🇮🇳🤩#IPLAuction #IPL2022 #TATAIPLAuction https://t.co/qq40TdStnKगेंदबाजों की श्रेणी में बेसिल थम्पी के लिए एक बिड वॉर के कयास थे लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। उनको 30 लाख रूपये में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। कार्तिक त्यागी के लिए बिग वॉर देखने को मिला। दिल्ली और चेन्नई के बीच टक्कर चली। त्यागी की गेंदबाजी में गति को देखते हुए यह बिडिंग वॉर देखने को मिला। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको 4 करोड़ की राशि में खरीद लिया। आकाशदीप को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा। केएम् आसिफ को 20 लाख में चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। इशान पोरेल को 25 लाख रूपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। तुषार देशपांडे को 20 लाख रूपये में चेन्नई ने अपने साथ शामिल कर लिया। अंकित राजपूत को 50 लाख में लखनऊ टीम ने अपने साथ शामिल किया।मुरुगन अश्विन को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 60 लाख में खरीदा। नूर अहमद को 30 लाख में गुजरात ने खरीदा। केसी करियप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रूपये में खरीदा। श्रेयस गोपाल को 75 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। जगदीश सुचित को हैदराबाद ने 20 लाख रूपये में खरीदा। यह उनका बेस प्राइस था और इस राशि में उनको खरीद लिया गया। आर शाई किशोर के लिए कुछ देर बिड वॉर देखने को मिला और गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रूपये में उनको खरीदा।