"धोनी भाई के माइंड को पढ़ना मुश्किल काम है," मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का बयान

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किशन ने एक घटना का जिक्र किया
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किशन ने एक घटना का जिक्र किया

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल (IPL) में हर सीजन मजबूत टीमों में से एक माना जाता है लेकिन इस बार कुछ अलग हो रहा है। शुरुआती दो मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है। इस बीच टीम के ओपनर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेटिंग दिमाग को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Ad

गौरव कपूर के शो ब्रेकफ़ास्ट विद चैम्पियंस में इशान किशन ने कहा कि मैं यह जानने की कोशिश करता रहता हूं कि उनका (धोनी का) दिमाग कैसे काम करता है। आप विश्वास नहीं करेंगे। आईपीएल के एक मैच में इसने मुझे सबसे ज्यादा तनाव में डाला। मैं अच्छा खेल रहा था और गेंदबाजों को हिट कर रहा था। लेकिन तभी धोनी भाई गेंदबाज के पास गए और कुछ बोले। मैं सुन नहीं पाया लेकिन उन्होंने इमरान (ताहिर) भाई से कुछ कह दिया। मैं मन ही मन सोच रहा था कि धोनी भाई ने उनसे क्या कहा है।

इमरान ताहिर ने एक फुल लेंथ गेंद डालते हुए किशन का विकेट ले लिया। इशान किशन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। एक हाफ वॉली गेंद थी और मैं ड्राइव करते हुए थर्ड मैन पर कैच दे बैठा। मैं समझ नहीं पाया कि कैसे बल्लेबाज स्पिनरों को ड्राइव करते हुए थर्ड मैन पर कैच दे बैठते हैं।

इशान किशन का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है
इशान किशन का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है

मुंबई इंडियंस की टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी उनको पराजित किया था। अब अगले मैच में वे बुधवार को पुणे में केकेआर के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

इशान किशन ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से अब तक प्रभावित किया है। हालांकि पावरप्ले के बाद उनके खेल में धीमापन देखने को मिला है। देखना होगा कि केकेआर के खिलाफ मुंबई का प्रदर्शन कैसा रहेगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications