आईपीएल (IPL) में 2 करोड़ रूपये बेस प्राइस वाले इशान किशन के लिए बड़ी बोली लगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (PBKS) की तरफ से बिड वॉर देखने को मिली। मुंबई ने अपने पुराने खिलाड़ी को वापस लाने का पूरा प्रयास किया और आक्रामक बिड लगाई। बाद में मुंबई और गुजरात (Gujarat) के बीच बिड वॉर चला। इस बीच हैदराबाद (SRH) की टीम भी बीच में कूद पड़ी और एक बार फिर से लम्बी बिड चली। इस बीच मुंबई इंडियंस ने इशान किशन (Ishan Kishan) को 15 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि में खरीद लिया।ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। हालांकि वेड के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ किये गए प्रदर्शन को देखते हुए बोली लगने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह अनसोल्ड रहे।Sportskeeda@SportskeedaISHAN KISHAN IS SOLD TO MUMBAI INDIANS FOR A WHOPPING ₹15.25 CRORES! 🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL20224:33 AM · Feb 12, 2022748ISHAN KISHAN IS SOLD TO MUMBAI INDIANS FOR A WHOPPING ₹15.25 CRORES! 🇮🇳🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL2022 https://t.co/ufroJAXgVYविकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में अम्बाती रायडू के लिए कई टीमों ने बोली लगाई। 2 करोड़ रूपये बेस प्राइस वाले अम्बाती रायडू को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 करोड़ 75 लाख रूपये की राशि में खरीद लिया।इशान किशन पिछले साल के आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले थे। उनको लेकर मुंबई के मालिकों की तरफ से स्थिति स्पष्ट नज़र आ रही थी। ऐसे में कुछ टीमों ने प्रयास किया था लेकिन मुंबई ने हर बिड के साथ जाने का निर्णय लेते हुए सबसे ऊंची बोली लगाने में सफलता हासिल की। इस तरह इशान किशन को मुंबई इंडियंस एक बार फिर से रिटेन करने में सफल रही। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम समय में बिड लगाना शुरू किया था, जिससे एक बार ऐसा लगा कि इशान किशन हैदराबाद में जा सकते हैं लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने खिलाड़ी को वापस लाने के लिए पूरा जोश लगा दिया।