IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन नहीं खरीदे गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, कई दिग्गजों को नहीं मिला कोई खरीददार 

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार
IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार

आईपीएल (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन की शुरुआत 12 फरवरी को हुई। पहले दिन एक तरफ जहां कई खिलाड़ियों को महंगी कीमत में अलग-अलग टीमों ने खरीदा। इसके अलावा कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

Ad

पहले दिन कुल मिलाकर 23 खिलाड़ियों को किसी टीम ने खरीदा। इसमें 12 भारतीय और 11 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सुरेश रैना, उमेश यादव, स्टीव स्मिथ, मोहम्मद नबी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को किसी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि इन खिलाड़ियों को 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन टीमों द्वारा खरीदा जा सकता है।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन किन खिलाड़ियों को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा?

आईपीएल 15 की नीलामी के पहले दिन किन भारतीय प्लेयर्स को कोई खरीददार नहीं मिला?

1- सुरेश रैना - 2 करोड़ बेसप्राइस

2- उमेश यादव - 2 करोड़ बेसप्राइस

3- अमित मिश्रा - 1.5 करोड़ बेसप्राइस

4- ऋद्धिमान साहा - 1 करोड़ बेसप्राइस

5- सी हरि निशांत - 20 लाख रुपये बेसप्राइस

6- रजत पाटीदार - 20 लाख रुपये बेसप्राइस

7- अनमोलप्रीत सिंह - 20 लाख रुपये बेसप्राइस

8- मोहम्मद अजहरुद्दीन -20 लाख रुपये बेसप्राइस

9- एन जगदीशन - 20 लाख रुपये बेसप्राइस

10- विष्णु सोलंकी - 20 लाख रुपये बेसप्राइस

11- विष्णु विनोद - 20 लाख रुपये बेसप्राइस

12- एम सिद्धार्थ - 20 लाख रुपये बेसप्राइस

पहले दिन किन विदेशी प्लेयर्स को कोई खरीददार नहीं मिला?

1- एडम जैम्पा - 2 करोड़ बेसप्राइस

2- मुजीब उर रहमान - 2 करोड़ बेसप्राइस

3- इमरान ताहिर - 2 करोड़ बेसप्राइस

4- शाकिब अल हसन - 2 करोड़ बेसप्राइस

5- स्टीव स्मिथ - 2 करोड़ बेसप्राइस

6- आदिल रशीद - 2 करोड़ बेसप्राइस

7- मैथ्यू वेड - 2 करोड़ बेसप्राइस

8- सैम बिलिंग्स - 2 करोड़ बेसप्राइस

9- मोहम्मद नबी - 2 करोड़ बेसप्राइस

10 - डेविड मिलर - 2 करोड़ बेसप्राइस

11- संदीप लामिछाने -2 करोड़ बेसप्राइस

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications