"मेरी कॉफी के बिना सुबह मुमकिन नहीं!", देखें रोहित शर्मा का कॉफी रूटीन

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा अपनी कॉफी का आनंद लेते हुए
मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा अपनी कॉफी का आनंद लेते हुए

भारतीय टीम (India Cricket team) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना सुबह का कॉफी रूटीन सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित शर्मा ने बताया कि उनके लिए कॉफी के बिना सुबह मुमकिन नहीं होती।

Ad

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो स्‍टारबक्‍स की तरफ बढ़े और अमेरिकानो कॉफी ऑर्डर की। रोहित शर्मा ने गर्म पानी के साथ दो एक्‍सप्रेसो शॉट्स को मिलाया, शायद कड़क कॉफी बनाई। रील के लिए उन्‍होंने कैप्‍शन लिखा, 'मेरी कॉफी के बिना सुबह मुमकिन नहीं।'

Ad

आईपीएल 2022 से पहले रोहित शर्मा के लिए नई चुनौती

मुंबई इंडियंस ने 2019 से 2021 के बीच सर्वश्रेष्‍ठ टी20 स्‍क्‍वाड इकट्ठा किया था। उन्‍होंने सभी क्षेत्रों को कवर किया । हर भूमिका में खिलाड़ी फिट हो रहे थे और इसके साथ ही बेहतर विकल्‍प भी मौजूद थे। मुंबई इंडियंस की टीम बेहद संतुलित थी और रोहित शर्मा के पास विकल्‍पों की कमी नहीं थी।

हालांकि, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कुछ शीर्ष खिलाड़‍ियों को जाने दिया। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया है। वहीं हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक और ट्रेंट बोल्‍ट जैसे दिग्‍गजों को जाने दिया।

भले ही मुंबई इंडियंस ने इस सीजन से पहले अच्‍छा स्‍क्‍वाड बनाया है, लेकिन फिर भी सर्वश्रेष्‍ठ टीम संयोजन को लेकर कुछ संशय बरकरार है। शर्मा को हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर सर्वश्रेष्‍ठ टीम संयोजन खोजना होगा।

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन में प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर पाई थी। रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस प्रबंधन की कोशिश इस साल अपना प्रभाव छोड़ने की होगी और उनका प्रयास होगा कि छठी बार आईपीएल खिताब जीतें।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications