हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

पूर्व भारतीय स्पिनर पियूष चावला (Piyush Chawla) ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ हार्दिक पांड्या निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे।

Ad

आईपीएल 2022 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है क्योंकि गुजरात टाइटंस का यह डेब्यू सीजन है। आईपीएल के 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम 10 मैचों में 8 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, वहीं मुंबई इंडियंस 9 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ आखिरी स्थान पर है।

हार्दिक पांड्या जरूर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे - पियूष चावला

ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान पियूष चावला ने हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

हार्दिक पांड्या के दिमाग में ये बात जरूर चल रही होगी कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया। हालांकि उन्होंने कई बार ये कहा है कि मुंबई ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। लेकिन इसके बावजूद जब वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो जरूर उनके मन में ये बात होगी कि मैं कुछ स्पेशल करना चाहता हूं।

हार्दिक पांड्या ने अपना आईपीएल डेब्यू 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए ही किया था। 2021 के सीजन तक पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम का ही हिस्सा थे। हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस लगभग प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। हालांकि वो जरूर इस मैच को जीतकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेंगे। हालांकि पहले नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस को रोकना उनके लिए आसान नहीं होगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications