IPL 2023 - ये हमारे लिए बड़ा झटका है...दिग्गज खिलाड़ी के बाहर होने के बाद एडेन मार्करम हुए परेशान

वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं
वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आईपीएल 2023 (IPL) में अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है लेकिन इससे पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) इंजरी की वजह से पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं। टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने इसको लेकर चिंता जताई है और कहा है कि वॉशिंगटन सुंदर का बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ा नुकसान है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद ये खबर आई कि वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं और उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और इसी वजह से अब वो पूरे सीजन नहीं खेल पाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से भी योगदान दिया था। ऐसा लग रहा था कि अब वो फॉर्म में आ चुके हैं लेकिन इंजरी की वजह से अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।

वॉशिंगटन सुंदर को रिप्लेस करना आसान नहीं है - एडेन मार्करम

कप्तान एडेन मार्करम ने भी माना कि वॉशिंगटन सुंदर का बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक तगड़ा झटका है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा,

रिप्लेसमेंट को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है कि इस बारे में क्या हो रहा है लेकिन हमारे लिए ये एक बड़ा नुकसान है। हम सबको पता है कि वॉशिंगटन सुंदर के पास कितनी क्षमता है और वो क्या कर सकते हैं। उनके जैसे खिलाड़ी को रिप्लेस करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। हालांकि आपको अपने खिलाड़ियों के ऊपर भरोसा जताना होगा और उन्हें पूरे मौके देने होंगे। उम्मीद है कि हम बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली और हैदराबाद के बीच मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications