आईपीएल 2023 (IPL Auction) के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को हुआ। इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सबसे ऊँची बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। सीएसके ने स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के बाद, इंग्लिश ऑलराउंडर ने ट्विटर पर एक खास पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।स्टोक्स की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में होती है। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप और हाल में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया था। यही वजह रही कि चेन्नई ने स्टोक्स को अपने खेमे का हिस्सा बनाने के लिए बड़ी बोली लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ड्वेन ब्रावो के सीएसके से जाने के बाद, स्टोक्स उनकी कमी को पूरा करने में सक्षम हैं। यह ऑलराउंडर शानदार गेंदबाजी के साथ, उम्दा बल्लेबाजी करने में भी माहिर है। चेन्नई का हिस्सा बंनने के बाद, इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है जिसमें एक पीले रंग की तस्वीर शेयर की हुई है। इस तस्वीर से साफ़ जाहिर होता है कि स्टोक्स चेन्नई के साथ जुड़ने के बाद, इसकी ख़ुशी मना रहे हैं।Ben Stokes@benstokes386866312227https://t.co/aa7XDgnvHOIPL Auction इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बने स्टोक्सआईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए बेन स्टोक्स का बेस प्राइज 2 करोड़ रूपये था लेकिन चेन्नई ने उन्हें 16.25 लाख में खरीदा। स्टोक्स आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बने। दूसरे स्थान पर कैमरन ग्रीन हैं। ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख की हैरान करने वाली राशि में खरीदा। पहले नंबर पर इस लिस्ट में इंग्लैंड के सैम करन हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने इसी ऑक्शन में 18.50 लाख की रकम खर्च करके अपने स्क्वाड में जोड़ा।