IPL 2023 Auction में खरीदे जाने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट, दो भारतीय दिग्गजों की एक बार फिर हुई लीग में वापसी

IPL 2023
IPL 2023 Auction में किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा गया?

IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है और इस बीच सभी टीमों ने अगले सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करने का काम किया। सैम करन IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन और निकोलस पूरन के ऊपर भी पैसों की बारिश की गई।

Ad

भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल खरीदे जाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इसके अलावा अमित मिश्रा और पीयूष चावला जैसे दिग्गजों की एक बार फिर लीग में वापसी हुई है। शिवम मावी और मुकेश कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों को भी काफी अच्छी कीमत में खरीदा गया।

आइए नजर डालते हैं कि IPL 2023 की नीलामी में कौन से खिलाड़ियों को खरीदा गया?

IPL 2023 ऑक्शन में कौन से भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा गया?

अमित मिश्रा, पीयूष चावला, प्रेरक मांकड, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, एन जगदीशन, मनीष पांडे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, निशांत सिंधू, मनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कुलवंत खेजरोलिया, नेहल वधेरा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, राघव गोयल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा, हर्षित राणा, अब्दुल बसिथ, युधवीर सिंह चरक, आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, केएम आसिफ, अनमोलप्रीत सिंह, शिवम सिंह, मोहित राठी, भगत वर्मा, कुनाल सिंह राठौर, अजय मंडल, नीतिश रेड्डी, स्वप्निल सिंह, मोहित शर्मा, सुयाश शर्मा, राजन कुमार, विधवथ कवेरप्पा, उर्विल पटेल, केएस भरत, मयंक डागर, मनोज भंडागे, शिवम मावी, मयंक मार्कंडे, हरप्रीत सिंह भाटिया, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, समर्थ व्यास, विवरांत शर्मा, शेक रशीद, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल।

IPL 2023 ऑक्शन में कौन से विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया?

जो रूट, केन विलियमसन, झाई रिचर्डसन, जोश लिटिल, सैम करन, बेन स्टोक्स, नवीन उल हक, कैमरन ग्रीन, निकोलस पूरन, अकील होसैन, एडम जैम्पा, रीसे टॉप्ली, लिटन दास, शाकिब अल हसन, सिकंदर रज़ा, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डैनियल सैम्स, रोमारियो शेफर्ड, राइली रुसो, फिल सॉल्ट, काइल जेमिसन, डेविड विसे, डुआन यानसेन, ओडियन स्मिथ, जेसन होल्डर, आदिल रशीद और हेनरिक क्लासेन।

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications