IPL 2023 - बेन स्टोक्स को एक बार फिर हुई इंजरी...एक हफ्ते के लिए हुए बाहर

Nitesh
Photo Courtesy : IPL Website and BCCI
Photo Courtesy : IPL Website and BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को लेकर टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि बेन स्टोक्स एक बार फिर चोटिल हो गए हैं और अब वो एक हफ्ते तक मैदान में वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने ये जानकारी सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के बाद दी।

Ad

बेन स्टोक्स इंजरी की वजह से काफी समय से बाहर चल रहे हैं। इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो 27 या 30 अप्रैल को होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है। स्टीफन फ्लेमिंग के मुताबिक नई इंजरी की वजह से बेन स्टोक्स एक हफ्ते के लिए और बाहर हो गए हैं।

बेन स्टोक्स एक हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे - फ्लेमिंग

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फ्लेमिंग ने स्टोक्स की इंजरी को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा "बेन स्टोक्स को इंजरी हो गई है और वो एक हफ्ते के लिए बाहर हो जाएंगे। ये हमारे लिए एक बड़ा झटका है। हालांकि उनकी ये इंजरी ज्यादा गहरी नहीं है। वो फिट होने के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें थोड़ा लक की जरूरत है।"

स्टीफन फ्लेमिंग ने इसके अलावा कप्तान एम एस धोनी की इंजरी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "धोनी पूरी तरह से ठीक हैं। वो काफी अच्छी तरह से अपनी इंजरी को मैनेज कर रहे हैं। वो मुकाबले खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वो हमेशा टीम को पहले रखते हैं। अगर उन्हें लगेगा कि वो इंजरी की वजह से टीम के लिए योगदान नहीं दे सकते हैं तो फिर वो खुद ही बाहर बैठ जाएंगे। उनके साथ कोई चिंता की बात नहीं है।"

आपको बता दें कि एम एस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है। टीम छह में से चार मुकाबले जीत चुकी है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications