IPL 2023 : पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज ने ली धमाकेदार अंदाज में एंट्री, वीडियो में 'आया रे राजा' गाने पर डांस करते आये नजर 

पंजाब किंग्स से जुड़े भानुका राजपक्षे
पंजाब किंग्स से जुड़े भानुका राजपक्षे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। आगामी सीजन को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं। हालांकि, इस दौरान खिलाड़ियों का अपनी फ्रेंचाइजी टीम से जुड़ने का सिलसिला जारी है। इस बीच श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) अपनी टीम पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। इस दौरान राजपक्षे जमकर नाचते हुए नजर आए। पंजाब फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Ad

पंजाब किंग्स ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें भानुका राजपक्षे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राजपक्षे एक हिन्दी गाने पर डांस करते हुए एंट्री मारते दिख रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में राजपक्षे 'आया रे राजा' गाने पर नाचते हुए होटल में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद वीडियो में राजपक्षे कहते हैं "राजा यहां है, मिलते हैं प्रैक्टिस सेशन में।"

Ad

गौरतलब है पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को आईपीएल 2023 के लिए कप्तान बनाया है। पिछले सीजन में पंजाब टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम मयंक अग्रवाल की कप्तानी में 14 में से 7 मैच जीतकर छठे स्थान पर रही थी। वहीं, टीम ने आईपीएल 2023 से पहले मयंक अग्रवाल समेत कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद पंजाब फ्रेंचाइजी ने पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल 2023 ऑक्शन में सैम करन को 18.50 करोड़ की भारी रकम देकर अपने टीम में शामिल किया। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स टीम स्क्वॉड: शिखर धवन (कप्तान), सैम करन, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, राज अंगद बावा, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, बलतेज सिंह ढांडा, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस , शिवम सिंह, मोहित राठी, विद्वथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया, सिकंदर रजा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications