IPL 2023 - अर्जुन तेंदुलकर को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने दी अहम सलाह

अर्जुन तेंदुलकर को मिली अहम सलाह (Photo Credit - IPLT20)
अर्जुन तेंदुलकर को मिली अहम सलाह (Photo Credit - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर अर्जुन तेंदुलकर एक खास चीज करें तो फिर वो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

Ad

अर्जुन ने पिछले रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह अपने डेब्यू मैच में कोई विकेट नहीं ले सके थे। अगले मैच में SRH के खिलाफ, कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें आखिरी ओवर में 20 रन बचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे ना सिर्फ अर्जुन ने बचाया बल्कि उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को ऑउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट भी लिया था। हालांकि इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और काफी महंगे साबित हुए।

अर्जुन तेंदुलकर को आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए - ब्रेट ली

अर्जुन तेंदुलकर की स्पीड उतनी ज्यादा नहीं है। इसको लेकर ब्रेट ली ने उन्हें अहम सलाह दी है। जियो सिनेमा पर हिंदुस्तान टाइम्स के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,

जब उन्हें सनराइजर्स के खिलाफ मैच में डेथ ओवर में डिफेंड करने की जिम्मेदारी दी गई थी तब उन्होंने मुंबई इंडियंस को मैच जिताया था। ये उनके लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा होगा। कुल मिलाकर उन्हें मुश्किल परिस्थति में डाला गया और ये उनके लिए काफी अच्छी बात है। वो लगातार सीख रहे हैं। इसके अलावा उन्हें अगले मैच में रन पड़ गए लेकिन टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है। मैंने हमेशा कहा है कि इस फॉर्मेट में ऐसा होता है। मेरे साथ कई बार हुआ था। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को बाहर रखना होगा।
लोग हर एक चीज की आलोचना करते हैं। अगर आप संदीप शर्मा को देखें तो फिर वो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डालते हैं। अर्जुन तेंदुलकर उनसे कहीं ज्यादा स्पीड से डाल रहे हैं। अभी वो सिर्फ 23 साल के हैं और उनका पूरा करियर पड़ा है। मेरी उनको यही सलाह है कि आलोचनाओं पर मत ध्यान दो। उनके डैड के साथ भी शुरूआत में कुछ ऐसा ही हुआ था। जैसे ही वो टीम के माहौल के साथ कंफर्टेबल हो जाएंगे 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications