इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में हर किसी को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच का इंतजार रहता है। दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंदिता मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के समय से देखने को मिल रही है। जब भी मुंबई और चेन्नई का आमना सामना होता मुकाबला काफी रोमांचक होता है। यही कारण है कि दोनों टीमों के बीच मैच को आईपीएल का 'एलक्लासिको' कहा जाता है।एलक्लासिको स्पेनिश शब्द है। इसका अंग्रेजी में मतलब 'द क्लासिक' है। हिंदी में इसे शानदार कह सकते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल फुटबॉल में होता है। स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच प्रतिद्वंदिता के लिए इसका इस्तेमाल होता है। यहीं से यह शब्द आईपीएल में आया है। आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला 8 अप्रैल को वानखेड़े में होना है।इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एक पोस्ट में एलक्लासिको को लेकर एक तस्वीर साझा की है। इसमें चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जोरदार शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, एलक्लासिको कहने पर आपके दिमाग में पहली चीज क्या आती है? View this post on Instagram Instagram Postधोनी के फोटो से दोनों टीमों के बीच खेला गया पिछला मुकाबला याद आ गया, जो आईपीएल 2022 में खेला गया था। 21 अप्रैल 2022 को खेले गए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी। धोनी जब बल्लेबाजी करने आए थे तब चेन्नई को जीत के लिए 31 गेंद पर 55 रन चाहिए और 5 विकेट गिर गए थे। उन्होंने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाकर अपनी टीम को 3 विकेट से शानदार जीत दिला दी। मैच का आखिरी जयदेव उनादकट ने किया था। चेन्नई को 6 गेंद पर 17 रन चाहिए थे। धोनी ने दो चौके और एक छक्का लगाया था और अपनी टीम को रोमांचक तरह से जीत दिलाई थी। चेन्नई ने जो तस्वीर शेयर की है, वह पारी के आखिरी ओवर के तीसरी गेंद पर खेले गए शॉट के बाद की है, जिस पर धोनी ने उनादकट के खिलाफ सामने बेहतरीन छक्का लगाया था। ऐसे में एक बार फिर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और फैंस को शानदार मुकाबले की उम्मीद होगी। धोनी के फैंस चाहेंगे कि अगर दिग्गज खिलाड़ी की बार आती है, तो फिर उनके बल्ले से कुछ बड़े हिट देखने को मिलें।